लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना कहर के बीच अपराधियों का तांडव, बैंक कैशियर को गोली मार लूटे 9.30 लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2021 15:45 IST

बिहार के सारण जिले के दिघवारा बाजार में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को सोमवार को अंजाम दिया। अपराधियों ने बैंक कर्मचारी को गोली मारकर 9.30 लाख रुपये लूट लिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सारण जिले के दिघवारा बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजामअपराधियों ने इस दौरान दहशत फैलाने के मकसद से लगभग 10 राउंड फायरिंग भी कीघटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में भी सफल रहे, पुलिस जांच में जुटी

पटना: बिहार में जारी कोरोना के कहर के बावजूद अपराधियों के हौसले थमने का नाम नही ले रहा है. सारण जिले के दिघवारा बाजार में हथियारबंद अपराधी लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए फाइनेंस बैंक के कर्मचारी को गोली मार कर 9.30 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. 

घायल बैंक कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगभग 10 राउंड फायरिंग भी की गई, जिसमें एक स्थानीय युवक भी घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे. वहीं पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिघवारा स्थित उत्कर्ष बैंक के कैशियर आज बैंक के पास ही अवस्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कैश जमा करने जा रहा था, तभी चार अपराधियों ने कैशियर पर हमला बोल दिया और उसे दो गोली मार राशि से भरा बैग लूटकर भाग खडे हुए. 

बिहार में लॉकडाउन के बीच लूट को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल

इस दौरान अपराधियों द्वारा की गई ताबडतोड फायरिंग में दवा खरीद कर लौट रहा दिघवारा का एक युवक भी जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. 

घायल की पहचान पटना जिले के अगमकुआं निवासी राहुल कुमार और दिघवारा थाना क्षेत्र के फरगट्टा निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है. लॉकडाउन के दौरान हुई लूट की वारदात से इलाके के लोग भी सकते में हैं. 

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सडक पर पुलिस की आवाजाही है और दोनों बैंकों के बीच की दूरी महज 100 मीटर है. ऐसे में हुई इस घटना से कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?