लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में रिटायर्ड DSP ने अपने रिवाल्वर से गोली मार कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2020 15:49 IST

पुलिस के मुताबिक घटना के बारे में बताया जा रहा है कि केचंद्रा कुछ माह से तनाव में थे. शव के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसके अलावे शव के पास से ही पिस्टल भी बरामद हुआ है. जिससे उन्होंने खुद को गोली मारी है. 

Open in App
ठळक मुद्देपटना में एक रिटायर्ड डीएसपी के द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने का मामला सामने आया हैरिटायर्ड डीएसपी के चंद्रा ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन की इहलिला समाप्त कर लिया है

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक रिटायर्ड डीएसपी के द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने का मामला सामने आया है. रिटायर्ड डीएसपी के चंद्रा ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन की इहलिला समाप्त कर लिया है. यह घटना बेऊर थाना के मित्रमंडल कॉलोनी फेज 2 की है. रिटायर्ड डीएसपी के. चंद्रा ने मंगलवार को सुबह अपने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली. वह अपने जमाने के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते थे. 

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई. मौके पर आला अधिकारी और फॉरेंसिक लैब की टीम पहुंच चुकी कर मामले की जांच मेम जुट गये हैं. पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट और पिस्टल मिला है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि केचंद्रा कुछ माह से तनाव में थे. शव के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसके अलावे शव के पास से ही पिस्टल भी बरामद हुआ है. जिससे उन्होंने खुद को गोली मारी है. 

बताया जा रहा है कि जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें पड़ोस के ही रहने वाले संतोष कुमार सिन्हा का नाम लिखा है. सुसाइड का कारण संतोष को बताया है. लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि संतोष से किस बात को लेकर उनको परेशानी थी. जानकारी मिल रही है उसके अनुसार रिटायर्ड डीएसपी अपने पड़ोसी से काफी परेशान थे. आए दिन पड़ोसी के साथ नोंक झोक होती थी. जिस वक्त यह घटना हुई उस समय रिटायर्ड डीएसपी का पूरा परिवार ग्राउंड फ्लोर पर था. रिटायर्ड डीएसपी ने पहले फ्लोर पर जाकर कमरे के अंदर खुद को सिर में गोली मारी ली. गोली की आवाज सुनकर घरवाले आनन फानन में पहले फ्लोर पर गए तो वहां के चंद्रा खून लथपथ फर्श पर गिरे थे.  

बताया जा रहा है कि के चंद्रा अपने कार्यकाल के दौरान अपने कार्यों के लिए बेहद चर्चित अधिकारी रहे हैं. डीएसपी से रिटायर होने के पूर्व बतौर थाना प्रभारी मोकामा तथा खगौल में उन्होंने अपराधियों की कमर तोड दी थी. मोकामा में रहते हुए के चंद्रा ने वहां के कई बाहुबलियों को अपने कार्यकाल में चुनौती दी थी. पटना में रहते हुए उन्होंने कई बाहुबलियों के नाक में नकेल कसने की कोशिश की थी. खगौल थाना प्रभारी रहते हुए भी उन्होंने कई कुख्यातों का एनकाउंटर किया था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस बात का पता लगने में लगी है कि आखिर किन वजहों की से रिटायर्ड डीएसपी के. चंद्रा ने आत्महत्या किया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी