लाइव न्यूज़ :

बिहार में जारी है शराब का खेल, पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2021 20:35 IST

पटना जिले की बिक्रम थाने की पुलिस और नौबतपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को बरामद किया है. इन दोनों ट्रकों में शराब भरी हुई थी.

Open in App

पटना: बिहार में शराबबंदी की हकीकत किसी से छिपी नहीं है. लगभग हर दिन भारी मात्रा में शराब मिलने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को ले कर पटना पुलिस क्षेत्र में शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है. 

गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने एक करोड रुपये की शराब जब्त किया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना जिले की बिक्रम थाने की पुलिस और नौबतपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को बरामद किया है. इन दोनों ट्रकों में शराब भरी हुई थी. इसकी कुल कीमत एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा की आंकी गई है. 

एक साथ इतनी मात्रा में शराब देखकर एक पल के लिए पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए. इसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रकों को जब्त कर लिया और थाने में लगा दिया. 

फिलहाल शराब को अनलोड करने की प्रक्रिया जारी है और यह शराब कितनी मात्रा में है इसकी भी गिनती नहीं की जा सकी है. अब इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और किसकी गिरफ्तारी होती है, यह देखने वाली बात है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?