मसौढ़ीः 9वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता रिश्ते के भाई की शादी में घर आई थी, दो हैवान मंदिर से उठा ले गए और बारी-बारी से...

By एस पी सिन्हा | Published: May 30, 2023 03:55 PM2023-05-30T15:55:55+5:302023-05-30T15:57:07+5:30

पटना जिले के मसौढ़ी के धनरुआ थाना क्षेत्र का मामला है। आरोपियों ने लड़की को फिर से मंदिर के पास लाकर छोड़ दिया और फरार हो गए।

bihar patna police 9th class student gang-rape victim come home marriage her relative's brother two demons took her away temple turns | मसौढ़ीः 9वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता रिश्ते के भाई की शादी में घर आई थी, दो हैवान मंदिर से उठा ले गए और बारी-बारी से...

पुलिस सरगर्मी के साथ दोनों की तालाश कर रही है।

Highlightsकिशोरी ने शोर मचाया तो युवकों ने गमछी डाल मुंह को बंद कर दिया। 13 वर्षीय 9वीं की छात्रा मां के साथ महादेव स्थान पहुंची थी।खोजबीन कर रहे परिजनों को रात्रि आठ बजे सड़क किनारे मिली।

पटनाः पटना जिले के मसौढ़ी के धनरुआ थाना क्षेत्र में एक 9वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अपने रिश्ते के भाई की शादी में उसके घर आई थी, जहां दो हैवान उसे मंदिर से उठा ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को फिर से मंदिर के पास लाकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। इस दौरान किशोरी ने शोर मचाया तो युवकों ने उसके मुंह में गमछी डाल मुंह को बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय 9वीं की छात्रा रविवार को अपनी मां के साथ महादेव स्थान पहुंची थी।

छात्रा के रिश्ते में लगने वाले भाई की बारात निकल रही थी और मंदिर पर परिछावन हो रहा थी। इसी बीच दो हैवान वहां पहुंचे और लोगों की नजरों से बचते हुए लड़की को अगवा कर अपने साथ लेकर चले गए। पीड़िता की मां को लगा कि उसकी बेटी घर चली गई है, जिसके बाद वह भी घर लौट आई, लेकिन बेटी घर में नहीं थी।

जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था। इधर किशोरी के गायब होने के बाद उसकी खोजबीन कर रहे परिजनों को रात्रि आठ बजे के आसपास किशोरी सड़क किनारे मिली। किशोरी रोते हुये अपने साथ घटित घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजन उसी वक्त धनरूआ थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी देते हुये न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध किशोरी की मां के द्वारा अपने गांव के ही दो युवक क्रमशः रोहित कुमार व सौरभ कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। बताया जाता है कि सौरभ कुमार शादीशुदा है।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला घटित होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद मेडीकल चेकअप कराने के लिए भेजा गया है। उन्होने बताया कि दोनो आरोपित फरार हैं। पुलिस सरगर्मी के साथ दोनों की तालाश कर रही है।

Web Title: bihar patna police 9th class student gang-rape victim come home marriage her relative's brother two demons took her away temple turns

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे