लाइव न्यूज़ :

घर में घुसकर 14 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या, चाकू से गर्दन पर वार, माता-पिता बाहर काम पर गए थे...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2021 21:14 IST

बिहार में बेलगाम अपराधियों ने राजधानी पटना में एक लड़की को मार डाला. पुलिस की चुस्ती को धत्ता बताते हुए घर में घुसकर हत्या कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देवारदात की सूचना पर स्थानिए थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. आसपास में रहने वाले लोगों ने भी किसी भी प्रकार की कोई आवाज नहीं सुनी.वारदात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए जक्कनपुर थाना इलाके के जयप्रकाश नगर इलाके में घर में घुसकर 14 साल की एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी.

घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गया है. वहीं वारदात की सूचना पर स्थानिए थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. आसपास में रहने वाले लोगों ने भी किसी भी प्रकार की कोई आवाज नहीं सुनी.

घटना के वक्त नाबालिग अपने घर में कुछ काम कर रही थी तभी अपराधी घर में घुस कर उसकी गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. परिजन जब घर लौटे तो बेटी की खून से सनी लाश देखी. वारदात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक नौवीं क्लास की छात्रा थी. पुलिस के अनुसार 14 साल की अंशु कुमारी घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर काम पर गए हुए थे.

इसी का फायदा उठाते हुए अपराधी घर में घुसे और चाकू से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. एसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है. मृतका के पिता ने बताया कि वह काम पर थे और तभी उन्हें इस घटना की जानकारी मिली और वह भागकर मौके पर पहुंचे. घटना के कारणों को लेकर न तो परिजन कुछ बता रहे हैं और ना ही पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ बोल रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो