लाइव न्यूज़ :

कलयुगी बाप ने किया रिश्ता कलंकित, बेटी से करना चाहता है शादी, विरोध करने पर पत्नी और पुत्री को मारी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2020 20:35 IST

लड़की के मां ने इस बात के लिए मना किया तो सनकी पिता ने मां और बेटी दोनों को गोली मार दी. इस दौरान आरोपी द्वारा चलाई गई चार गोलियों में बेटी के हाथ में गोली लगी है तो मां के सीने और कमर में दो गोलियां लगी है. दोनों घायल मां-बेटी का इलाज बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपने शौहर के इंतकाल के बाद साल 2009 में कांटी बारमतपुर के साकिर बशीरी नामक युवक से निकाह किया था.साकिर से भी उसे एक बेटा हुआ, लेकिन शुरू से ही हवसी साकिर की गंदी नजर बड़ी बेटी पर लगी थी. पहले से ही बहाने बनाकर साकिर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करता था, जब उसे इसकी समझ हुई तो मां को बताया और दोनों ने विरोध करना शुरू किया.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना इलाके के बारमतपुर गांव में रिश्ते को शर्मासार करते हुए एक बाप के द्वारा अपनी सौतेली बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास और उससे शादी करने की नीयत रखने की बात सामने आई है.

लेकिन जब लड़की के मां ने इस बात के लिए मना किया तो सनकी पिता ने मां और बेटी दोनों को गोली मार दी. इस दौरान आरोपी द्वारा चलाई गई चार गोलियों में बेटी के हाथ में गोली लगी है तो मां के सीने और कमर में दो गोलियां लगी है. दोनों घायल मां-बेटी का इलाज बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रम्हपुरा थाना इलाके के एक मुहल्ले की महिला ने अपने शौहर के इंतकाल के बाद साल 2009 में कांटी बारमतपुर के साकिर बशीरी नामक युवक से निकाह किया था. उस वक्त राबिया की दो बेटियां और एक बेटा था.

बाद में साकिर से भी उसे एक बेटा हुआ, लेकिन शुरू से ही हवसी साकिर की गंदी नजर बड़ी बेटी पर लगी थी. रुखसार बताती है कि पहले से ही बहाने बनाकर साकिर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करता था, जब उसे इसकी समझ हुई तो मां को बताया और दोनों ने विरोध करना शुरू किया.

साकिर ने रुखसार से कई बार शारीरिक संबंध बनाने की भी कोशिश की

इस बीच साकिर ने रुखसार से कई बार शारीरिक संबंध बनाने की भी कोशिश की. गोली मारने के बाद उसका पति फरार है. आरोपित सारिक पर भी एक साल पहले ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में हमला हुआ था. इसी वजह से पति-पत्नी में विवाद हो गया और राबिया अपने मायके में रहने लगी.

इसी बीच साकिर ने रुखसार के साथ निकाह का एक फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया और उसे बतौर बीवी साथ रहने के लिए दबाब बनाने लगा. डरी सहमी राबिया ने बेटी को उसकी खाला के पास दिल्ली भेज दिया. पिछले दिनों रुखसार जब दिल्ली से लौटी तो साकिर उसे बीबी बता कर साथ रहने की ज़िद करने लगा.

राबिया अपने सभी बच्चों को लेकर साकिर के गांव बारमतपुर पहुंची

इस कड़ी में रविवार को राबिया अपने सभी बच्चों को लेकर साकिर के गांव बारमतपुर पहुंची और उसे समझा रही थी कि बेटी को बेटी की तरह रखना चाहिए, इसी दौरान साकिर गुस्से में आ गया और अवैध हथियार निकालकर रुखसार को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी.

महिला ने बताया कि एक साल पहले उसका पति सारिक बसेरी ने सौतेली बेटी के साथ फर्जी निकाहनामा बनाया था. इसपर उसने भाई व अपने साथ काम करने वाले आसिफ को गवाह बनाया था. इस निकाह को लेकर दिल्ली में रह रहे उसकी बहन के बेटा ने बताया और मुजफ्फरपुर भेजा. 

कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सारिक बसेरी ने दो शादियां की है. बेगम खातून को उसने वर्ष 2016 में तलाक दे दिया था. वर्ष 2018 में उसने यूपी की एक महिला से शादी की. मामला पारिवारिक विवाद का है. उसकी पहली पत्नी बेगम खातून के आरोपों की जांच की जा रही है.

घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है. डीएसपी पश्चिमी कृष्णमुरारी प्रसाद ने कहा कि कांटी में महिला को गोली मारने की घटना घटी है. महिला ने गोली मारने का आरोप अपने पति पर लगाया है. मामले की जांच कराई जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो