लाइव न्यूज़ :

Bihar News Bagaha: नाबालिग लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बारी-बारी से की हैवानियत, वीडियो बनाकर किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2023 15:58 IST

Bihar News Bagaha: नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद पीड़िता को वायरल करने की धमकी देने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। गांव में रहने वाले दोनों दुष्कर्मियों ने उस अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।पीड़िता की मां ने बताया है कि उसकी बेटी एक अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे अपने छोटी बहन के साथ घर जा रही थी।

पटनाः बिहार में बगहा(पश्चिम चंपारण) जिले चौतरवा थाना के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद पीड़िता को वायरल करने की धमकी देने लगा।

जिसके बाद पीड़िता की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही गांव में रहने वाले दोनों दुष्कर्मियों ने उस अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। चौतरवा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया है कि उसकी बेटी एक अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे अपने छोटी बहन के साथ घर जा रही थी।

तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो लोग धुरेंद्र यादव और मूरत बीन ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया। जिसके बाद मूरत बीन के घर में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान इसका वीडियो भी बनाया। बाद में लड़की के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए तब तक दोनों आरोपी लड़की को छोड़कर भाग गया।

जिसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तब वह दोनों आरोपियों से इस संबंध में बात करने गई। दोनों आरोपी पीड़िता की मां के साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। धमकी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने पंचायत के सरपंच से न्याय की गुहार लगाई।

लेकिन पंचायत स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता की मां थाने पहुंची जहां आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि पीड़िता के मां की आवेदन पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...