लाइव न्यूज़ :

बिहार: थाने के अंदर शौचालय में फंदे से लटकता मिला JDU के दलित नेता का शव, तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2019 18:03 IST

बिहार: जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि दलित नेता की मौत के संबंध में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

बिहार में सत्तारूढ़ जद (यू) के एक स्थानीय दलित नेता का शव एक थाने के अंदर शौचालय में फंदे से लटकता मिला। उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। इस घटना के बाद नालंदा जिले के उनके गांव के लोगों हिंसक प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि दलित नेता की मौत के संबंध में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गणेश रविदास (45) का शव बृहस्पतिवार को देर रात नालंदा जिले के नगरनौसा थाने के शौचालय में फंदे से लटकता मिला। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी जिले से आते हैं।सूत्रों ने कहा कि पार्टी के महादलित सेल के प्रखंड प्रमुख रविदास को एक लड़की के अपरहण के संबंध में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। हालांकि, इस मामले में रविदास नामजद नहीं थे। शुक्रवार की सुबह उनके गांव में उनकी मौत की खबर फैलने के बाद, उनके समर्थकों ने थाने में घुसकर पथराव किये जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। गांववालों का आरोप है कि यह हिरासत में प्रताड़ना से परेशान होकर की गई खुदकुशी है।कुछ गांववालों का आरोप है कि उन्होंने दिवंगत के सिर पर चोट के निशान देखे जिससे पता चलता है कि उन्होंने पुलिस के हाथों यातनाओं से तंग आकर खुदकुशी की। उनका आरोप है कि रविदास ने एक लड़की की उसके प्रेमी से शादी कराने और शहर के बाहर आश्रय दिलाने में उसकी मदद की थी। इस लड़की के पिता ने ही अपहरण का मामला दर्ज कराया था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लड़की के पिता से मिलीभगत थी और वे रविदास से लड़की का पता बताने का दबाव डाल रहे थे। इस बीच, मध्य रेंज के डीआईजी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उनके निर्देश पर नगरनौसा के थाना प्रभारी कमलेश कुमार, अतिरिक्त उपनिरीक्षक बलविंदर राय और चौकीदार संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला