लाइव न्यूज़ :

बिहार: सुपौल में डॉक्टर महिला मरीज का इलाज के नाम पर करता था यौन शोषण, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2020 18:12 IST

आरोपी डॉक्टर और उसके परिजन छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन, लोगों ने एक ना सुनी. पिटाई के बाद डॉक्टर पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. पैसा देने के बाद डॉक्टर को छोड़ दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी डॉक्टर को पोल में बांधकर पीटा गया और उसको जूते-चप्पल की माला पहनाया गया.डॉक्टर वीरपुर में राज हाईटेक नामक एक निजी हॉस्पिटल चलाता है. गांव में वह महिला मरीजों की जांच के दौरान गलत काम भी करता था.

पटना: बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना ईलाके के विशनपुर दौलत गांव में ग्रामीणों ने एक डॉक्टर को महिला मरीज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. जिसके बाद पंचायती की गई. पंचायत में फैसला हुआ की डॉक्टर को कड़ी सजा दी जाए.

पंचायत के फैसले के बाद पोल में बांधकर डॉक्टर को ग्रामीणों ने जमकर पीटा.प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर को पोल में बांधकर पीटा गया और उसको जूते-चप्पल की माला पहनाया गया.

इस दौरान आरोपी डॉक्टर और उसके परिजन छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन लोगों ने एक ना सुनी. पिटाई के बाद डॉक्टर पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. पैसा देने के बाद डॉक्टर को छोड़ दिया गया.

बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर गांव में घूमकर इलाज करता है. इसके अलावे वह वीरपुर में राज हाईटेक नामक एक निजी हॉस्पिटल चलाता है. गांव में वह महिला मरीजों की जांच के दौरान गलत काम भी करता था. इससे पहले भी कई शिकायत मिलने के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी देकर छोड़ दी थी, लेकिन उसकी हरकत में कोई सुधार नहीं हुआ.

फिर एक बीमार महिला का इलाज कर रहा था. लेकिन उसके साथ में गलत काम करने लगा. जिसके बाद लोगों ने पकड लिया. महिला के ससुर ने बताया कि उसका बेटा कमाने के लिए दूसरे राज्य में रहता है. तबीयत खराब होने पर डॉक्टर घर आया था. लेकिन गलत काम करने लगा.

टॅग्स :बिहारसुपौलहैरेसमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला