लाइव न्यूज़ :

बिहार: शादी देख लौट रही लड़की से गैंगरेप, तीन युवकों ने दिया दरिंदगी की वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2022 15:06 IST

बिहार के सीतामढी जिले में महिन्दवारा थाना क्षेत्र में गैंगरेप की घटना हुई है. 10वीं की छात्रा के साथ 3 लोगों ने बलात्कार किया. पीड़िता ने गांव के ही तीन युवक संतोष, अभिषेक व ब्रजेश पर आरोप लगाया है.

Open in App

पटना: बिहार के सीतामढी जिले में महिन्दवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं की छात्रा के साथ 3 लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. यही नहीं, इस घटना को दबाने के लिए पंचायत द्वारा पीड़िता पर समझौता करने का भी दबाव बनाया गया. पीड़िता और उसके परिजन हालांकि नहीं मानें. इसके बाद मामले की शिकायत महिला थाने में की गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 साल की नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पडोस में शादी देखकर अपनी सहेली के साथ शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे घर लौट रही थी. इसी दौरान तीन युवकों (संतोष, अभिषेक व ब्रजेश) ने घेर लिया. पीड़िता के अनुसार तीनों ने उसे पकड़ लिया. इस दौरान उसकी सहेली किसी तरह हल्ला करते हुए भाग गई. 

वहीं, पीडिता के हल्ला करने पर आरोपियों ने मुंह दबाकर नशा सूंघा दिया. इसके बाद सभी उसे पकड़कर जंगल की ओर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि इस वारदात के बाद वह बेहोश हो गई. शनिवार सुबह 4 बजे के करीब होश आया, तब वह किसी तरह घर पहुंची और मां को पूरी जानकारी दी. वही, गांव में हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. 

पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपित नशे की हालत में थे. घटना की पुष्टि के लिए ग्रामीणों ने उसकी सहेली को भी बुलाया तब सहेली ने सारी बात बताई. उसने कहा कि डर की वजह से वह किसी को कुछ नहीं कही. इस मामले को पहले दबाने की कोशिश की गई. पीड़िता को पंचायत ने समझौता के लिए कहा. 

वहीं, शनिवार की रात पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई. इसमें पीड़िता ने अपने गांव के ही तीन युवक संतोष, अभिषेक व ब्रजेश पर आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला थानेदार रेखा सिन्हा ने कहा कि पीड़िता का बयान लेने के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच हुई. 

सूचना पर महिन्दवारा थाना की पुलिस भी महिला थाना पहुंचकर मामले की छानबीन की. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

टॅग्स :बिहार समाचारगैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?