लाइव न्यूज़ :

बिहार: मेला देखकर लौट रहीं दो नाबालिग युवतियों के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2019 19:30 IST

मधुबनी जिले के छजना गांव से महिलाओं की झुंड में कुछ लड़कियां मेला देखने और संध्या पूजन के लिए निर्मली शहर पहुंची थी. निर्मली थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है, लेकिन बड़ा मामला होने के कारण पुलिस अधिकारी भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देलौकही थाना के एक ही गांव की दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया.

बिहार के सुपौल जिले में निर्मली थाना क्षेत्र-घोघरडीहा प्रखंड के लौकही थाना के एक ही गांव की दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. घटना रविवार को उसवक्त घटी जब जब दोनों बच्चियां मेला देखकर लौट रही थीं. घटना के बाद लौकही के गश्तीदल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर निर्मली पुलिस को सौंप दिया वहीं दूसरा फरार होने में सफल रहा. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में दोनों किशोरी मेला देखकर घर लौट रही थी. रास्ते में उसका पीछा एक स्कॉर्पियो पर सवार दो लोगों ने निर्मली नाग मंदिर के करीब दोनों लड़कियों को गाड़ी में बैठा लिया. जरौली के निकट सड़क कटी हुई थी, वहां गाड़ी खड़ी कर दोनों किशोरियों के साथ स्कॉपियो में सवार दो युवकों ने पहले उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. तभी वहां से बाइक पर सवाल दो लड़के गुजर रहे थे. 

उन्होंने लड़कियों की शोर सुनी और उन्हें गाड़ी से उतारा. स्कॉर्पियो पर सवाल युवकों के साथ बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट भी की. डरकर गाड़ी वाले युवक गाड़ी लेकर भाग गए. फिर बाइक सवा दोनों युवकों ने किशोरियों को कहा कि मैं तुम्हें घर पहुंचाउंगा. पर घर पहुंचाने के नाम उनलोगों के द्वारा भी झाड़ी में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इसतरह से उनके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद दोनों लड़कियां बाद में किसी तरह वहां से भागी. 

बताया जाता है कि पास से गुजर रही लौकही थाना पुलिस गश्तीदल को दोनों किशोरी ने आपबीती सुनाई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान निर्मली जरौली के रोहित कुमार के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से दोनों लड़कियों की स्थिति गंभीर है.

इस मामले में निर्मली थाना की पुलिस ने थाना में कांड संख्या 166/19 दर्ज करते हुए निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी बिमला कामत के 25 वर्षीय पुत्र आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपी एवं दोनों पीडिता को निर्मली से मेडिकल के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है.

बताया गया कि मधुबनी जिले के छजना गांव से महिलाओं की झुंड में कुछ लड़कियां मेला देखने और संध्या पूजन के लिए निर्मली शहर पहुंची थी. निर्मली थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है, लेकिन बड़ा मामला होने के कारण पुलिस अधिकारी भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं.

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने