लाइव न्यूज़ :

बिहारः भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के चार परिजन का मार डाला, पांडव सेना का आतंक, गैंगवार में अबतक 9 लोगों की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2022 17:55 IST

बिहार की राजधानी पटना में सरेआम पूर्व विधायक के दो भाइयों को गोलियों से छलनी करते हुए मौत के घाट उतार दिया गया. गैंगवार के कारण नीमा गांव में नौ लोगों की जान जा चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देगिरोह आपसी गैंगवार को लेकर चर्चा में है. नीमा गांव में एकबार फिर से दहशत का महौल कायम हो गया है.चितरंजन शर्मा के दोनों भाइयों को काफी करीब से गोली मारी गई थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई.

पटनाः बिहार में पांडव सेना का आतंक देखा जा रहा है. इसके अंदर जारी गैंगवार में अबतक 9 लोगों की हत्या की जा चुकी है. ऐसे में 90 के दशक में राज्य में खड़ा हुआ यह गिरोह आजकल एक बार फिर से सुर्खियों में है. एक महीने में भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के चार परिजनों को मौत के घाट उतार दिया गया है.

 

दरअसल, इसबार यह गिरोह आपसी गैंगवार को लेकर चर्चा में है. पांडव सेना के दो सदस्यों में मचे आपसी गैंगवार को लेकर पिछले कुछ दिनों से बिहार के पटना सहित आसपास के जिलों में लगातार हत्या का दौर जारी है. ताजा घटनाक्रम ने मंगलवार की शाम बिहार की राजधानी पटना में सरेआम पूर्व विधायक के दो भाइयों को गोलियों से छलनी करते हुए मौत के घाट उतार दिया गया.

वहीं बीते 26 अप्रैल को चितरंजन के चाचा अभिराम शर्मा की जहानाबाद और भतीजे दिनेश शर्मा को मसौढ़ी में मौत के घाट उतार दिया गया था. इसतरह से हाल के दिनों में यह हत्या की पांचवीं घटना है, जिसे पांडव गिरोह के ही दो लोगों चितरंजन शर्मा और संजय सिंह की आपसी अदावत से जोड़कर देखा जा रहा है.

दूसरी तरफ दो दिन पहले नीमा गांव की रेल पटरी पर संजय शर्मा के रिश्तेदार सुधीर शर्मा का शव मिला था. जिसके बाद संजय सिंह गिरोह ने इसे हत्या बताते हुए चितरंजन शर्मा गिरोह पर हत्या का आरोप लगाया था. इसतरह से अब तक इस गैंगवार के कारण नीमा गांव में नौ लोगों की जान जा चुकी है.

अब राजधानी पटना में हुई घटना को सुधीर की मौत का बदला बताया जा रहा है. जिसमें कई निर्दोष भी शामिल हैं. हत्या की हर घटना को बदला और प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है. पटना में अरवल से भाजपा के पूर्व विधायक और पांडव सेना के सदस्य रहे चितरंजन शर्मा के दो सगे भाइयों शंभू शर्मा और गौतम शर्मा को जिस तरह से तीन-तीन गोलियां मारकर छलनी करते हुए मौत के घाट उतार दिया है.

गैंगवार के बढ़ने की आशंका जताने लगी है. गैंगवार में जो सबसे अहम बात सामने आ रही है वह, यह है कि हत्यारों द्वारा किसी भी घटना को बडे़ सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है. पटना में मंगलवार की शाम हुए दोहरे हत्याकांड को भी प्रोफेशनल शूटर्स ने अंजाम दिया था.

इस बात को पुलिस भी मान रही है. चितरंजन शर्मा के दोनों भाइयों को काफी करीब से गोली मारी गई थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद नीमा गांव में एकबार फिर से दहशत का महौल कायम हो गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला