लाइव न्यूज़ :

चिता से मृत विवाहित बेटी का अधजला शव हाथ में लेकर थाने पहुंचा पिता, जानें क्या है वजह?

By भाषा | Updated: September 26, 2019 11:37 IST

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि ह नहीं चाहते थे कि अंतिम संस्कार किया जाए और छीना-झपटी में चिता से उन्होंने बेटी का अधजला हाथ निकाल लिया और उसे लेकर थाने पहुं

Open in App
ठळक मुद्दे मामले में संगीता के पिता रामनाथ राम ने अपने दामाद सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।संगीता की शादी 10 साल पहले सूअरछाप गांव निवासी भुटकुन राम के साथ धूमधाम से की थी।

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मंगलवार (24 सितंबर) की रात एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शवदाह करने लगे लेकिन इस दौरान महिला का पिता वहां पहुंचा और अपनी मृत पुत्री का अधजला हाथ लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया। लौरिया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बुधवार को बताया कि महिला का नाम संगीता देवी था और वह भुटकुन राम की पत्नी थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में संगीता के पिता रामनाथ राम ने अपने दामाद सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। भट्ट ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश जारी है।

साठी थाना के तहत आने वाले परोरहा गांव निवासी रामनाथ राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी 10 साल पहले सूअरछाप गांव निवासी भुटकुन राम के साथ धूमधाम से की थी। उनकी बेटी को आठ और सात साल के दो बेटे भी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। रामनाथ ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात संगीता के पति, देवर साहेब, संजीत, दीपू और ससुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि संगीता की हत्या कर दिए जाने की जानकारी मिलने पर वह सूअरछाप गांव स्थित श्मशान पहुंचे और शव को जलाये जाने का विरोध करने पर उनकी बेटी के ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की।

रामनाथ ने अपनी शिकायत में कहा कि वह नहीं चाहते थे कि अंतिम संस्कार किया जाए और छीना-झपटी में चिता से उन्होंने बेटी का अधजला हाथ निकाल लिया और उसे लेकर थाने पहुंचे ताकि इस अवशेष से उनकी बेटी की मौत का कारण पता चल सके।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला