Bihar: जन्मदिन की वीडियो शूटिंग करने आया वीडियोग्राफर, लौटी उसकी लाश
By धीरज मिश्रा | Published: March 1, 2024 10:46 AM2024-03-01T10:46:47+5:302024-03-01T10:59:02+5:30
Bihar: बिहार के दरभंगा में जन्मदिन की पार्टी की वीडियो शूटिंग के लिए वीडियोग्राफर आया था। लेकिन वहां पर हुई कहासुनी में वीडियोग्राफर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
![bihar darbhanga Videographer shot dead during birthday video shooting | Bihar: जन्मदिन की वीडियो शूटिंग करने आया वीडियोग्राफर, लौटी उसकी लाश bihar darbhanga Videographer shot dead during birthday video shooting | Bihar: जन्मदिन की वीडियो शूटिंग करने आया वीडियोग्राफर, लौटी उसकी लाश](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/crime_201907103272.jpg)
फाइल फोटो
Bihar:बिहार के दरभंगा में जन्मदिन की पार्टी की वीडियो शूटिंग के लिए वीडियोग्राफर आया था। लेकिन वहां पर हुई कहासुनी में वीडियोग्राफर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दरभंगा जिले के बहेरी थाना अंतर्गत मखनाहा गांव की है। बताया जा रहा है कि युवक को जन्मदिन की पार्टी रिकॉर्ड करने के लिए काम पर रखा गया था।
लेकिन दुर्भाग्य से, जश्न के बीच में ही उसके कैमरे की बैटरी खत्म हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव के रहने वाले सुशील कुमार सहनी के रूप में की गई है।
मृतक के परिजन ने क्या कहा
वीडियोग्राफर की हत्या के मामले में मृतक सुशील सहनी के बड़े भाई रविन्द्र सहनी के अनुसार, गांव में राकेश सहनी की बेटी का जन्मदिन था। जन्मदिन में वीडियो शूट करने के लिए सुशील को बुलाया गया था। सबकुछ ठीक था। इधरजब कार्यक्रम खत्म हुआ तो बैट्री डिस्चार्ज हो जाने पर वह घर लौट आया। इधर जन्मदिन आयोजक राकेश सहनी ने सुशील को फोन करके दोबारा बुलाया।
इसके बाद सुशील के साथ मारपीट की। दोनों में मारपीट के दौरान राकेश ने अपने दोस्तों के साथ सुशील के मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मृतक की लाश को गाड़ी में लादकर दरभंगा के डीएमसीएच के बाहर फेंक दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार, इस घटना में चार लोग शामिल हैं। परिजन की निशानदेही पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में जुटी
दरभंगा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर गांव के लोग भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर जन्मदिन के दौरान ऐसा क्या हुआ कि सुशील की गोली मारकर हत्या कर दी गई।