लाइव न्यूज़ :

बिहार: दिल दहला देने वाली घटना, पति ने घर को बाहर से बंद कर लगा दी आग, दो की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2021 15:16 IST

बिहार के बेगूसराय में एक शख्स ने घर में आग लगाकर पत्नी और पुत्री को जला डाला। वहीं तीन अन्य गंभीर तौर पर घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय जिले के गढपुरा थाना क्षेत्र के गढहाडा में हुई दिल दहला देने वाली घटना घटना के पीछ पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैजिस समय घर में जब आग लगाईं गई, सभी सो रहे थे, तीन गंभीर तौर पर घायल हैं

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले के गढपुरा थाना क्षेत्र के गढहाडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. एक सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जला दिया. इस घटना में दो की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना आसिफपुर वार्ड संख्या 11 में यह वारदात हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 17 वर्षीय पुत्री आसमां खातून और 60 वर्षीय पत्नी सलेखा खातून की मौत हो गई. तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. 

घायलों की पहचान सालेखा खातून की 45 वर्षीय पुत्री सनीमा खातून, सनीमा खातून की 15 वर्षीय पुत्री यासमीन सहित 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फारुख के रूप में की गई है. मो. मुख्तार ने इस घटना को अंजाम दिया है. 

बताया जाता है कि जिस समय घर में जब आग लगाईं गई, सभी सो रहे थे. घायल पीड़िता ने बताया कि पिछले 4 साल से घर में विवाद चल रहा था. विवाद के बाद पूरे परिवार को लेकर अपने मायके में रहकर गुजर-बसर कर रही थी. शनिवार की शाम भी पिता ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी. 

इस धमकी को उसके पिता ने हकीकत में बदल दिया. अपने भाई और भतीजा के साथ उसके पिता घर आए और दरवाजे को बाहर से बंद कर तेल छिडककर आग लगा दी. घर में बंद सभी चीखते- चिल्लाते रहे और इस दौरान मां और बहन की आग में झुलसकर मौत हो गई. 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. गढहरा थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला