लाइव न्यूज़ :

बिहार में बैंक से 18 लाख 41 हजार रुपये की लूट, खाता खुलवाने के नाम पर पहुंचे थे लूटेरे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2021 18:09 IST

बिहार के बांका में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा से 18 लाख रुपये लेकर लूटेरे फरार हो गये. सभी अपराधी बैंक खाता खुलवाने के नाम पर अंदर आये थे और गेट को बंद कर दिया.

Open in App

पटना: बिहार में एक ओर जहां पुलिस शराब सूंघती चल रही है तो वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधी घटनाओं को अंजाम देने के जुगाड़ में लगे हैं. इसी कड़ी में अपराधियों ने शनिवार को दिन दहाड़े बांका जिले के शंभूगंज बाजार में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से 18 लाख 41 हजार रुपये लूट लिये और कार से फरार हो गये. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा में छह से सात नकाबपोश अपराधी अंदर घुसे. इसके बाद हथियार का भय दिखाकर बैंक से रुपये लूट लिये गये. घटना की खबर मिलने पर बांका के एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और छानेबीन में जुट गये. 

स्कार्पियो पर सवार थे अपराधी

बताया जाता है कि सफेद रंग की स्कार्पियो पर सवार सभी अपराधी आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. इस दौरान विरोध करने पर खजांची (कैशियर) जितेंद्र कुमार के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की, जिससे वे जख्मी हो गए. 

कुल 18 लाख 41 हजार रुपये लूटे जाने की बात सामने आई है. पहले भी इस बैंक में लूट की घटना हुई थी, लेकिन उसका कोई खुलासा नहीं हो सका है. 

खाता खुलवाने के नाम पर बैंक में आए थे अपराधी

इस संबंध में बैंक के प्रबंधक मिथलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि सभी अपराधी बैंक खाता खुलवाने के नाम पर अंदर आये और गेट को बंद कर दिया. 

अपराधियों ने साथ ही स्ट्रांग रूम का ताला खोलने के लिए कहा. विरोध करने पर कैशियर के साथ हथियार के बट से मारपीट कर घायल कर दिया. जबकि प्रबंधक को कुर्सी से बांध दिया. पैसे लूट के बाद बाहर से ताला लॉक कर बदमाश भाग गए. 

बाद में ग्राहकों के आने के बाद ताला खोला गया. तब जाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी जा सकी. इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?