लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: ठगों की बल्ले-बल्ले, ठग लिए नेता जी से 17 लाख रुपए, मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2020 19:49 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में कई दलों के नेताओं के द्वारा खुलेआम टिकट बेचने के भी आरोप लग रहे हैं. एक करोड़ में तो किसी पर दो- दो करोड़ में विधानसभा का टिकट बेचने का आरोप लग रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार के एक नेता से विधानसभा टिकट दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपए ठग लिए जाने का मामला दर्ज हुआ है.टिकट दिला देने के नाम पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को छल रहे हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया है. ठगों ने बिहार के मुकेश सिंह से कहा कि वे राहुल गांधी के स्टॉफ हैं. टिकट पाने की लालच में शख्स ने पैसा भी डाल दिया.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ठग भी सक्रिय हो गए है. वह अलग-अलग पार्टियों के टिकट दिलाने के नाम पर ठगी क रहे हैं. हालांकि विधानसभा चुनाव में कई दलों के नेताओं के द्वारा खुलेआम टिकट बेचने के भी आरोप लग रहे हैं.

किसी पर एक करोड़ में तो किसी पर दो- दो करोड़ में विधानसभा का टिकट बेचने का आरोप लग रहा है. सबसे खासबात यह है कि जिस टिकट की उच्ची कीमत उम्मीदवार चूका रहे हैं, उसके कन्फर्म होने की कोई गारंटी नहीं है. दलों द्वारा टिकट बिक्री किए जाने का फायदा ठग भी उठा रहे हैं. वह टिकट दिला देने के नाम पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को छल रहे हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया है. बिहार के एक नेता से विधानसभा टिकट दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपए ठग लिए जाने का मामला दर्ज हुआ है.

विधानसभा चुनाव में सीट दिलाने के नाम पर अमृतसर में तीन युवकों ने बिहार के एक नेता से 17 लाख रुपए की ठगी कर ली. ठगों ने बिहार के मुकेश सिंह से कहा कि वे राहुल गांधी के स्टॉफ हैं. टिकट पाने की लालच में शख्स ने पैसा भी डाल दिया. आरोपियों ने बिहार के मुकेश सिंह नामक शख्स से अपने आप को राहुल गांधी का ऑफिस स्टाफ बताकर झांसा दे दिया. इन ठगों के झांसे में नेताजी आ गए और उनके खाते में पैसे डाल दिए. अमृतसर के इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार कांग्रेस के प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर की शिकायत पर जांच की गई, इसमें गौरव कुमार रविंदर शर्मा और हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. अभीतक की जांच पडताल के अनुसार डैम गंज छोटा हरिपुरा के गौरव ने फ्रेंड्स कॉलोनी के शर्मा और तिलक नगर के विक्की के साथ मिलकर गैंग बनाया था. गौरव ने बरबीघा सीट से टिकट दिलाने के नाम पर बिहार के मुकेश सिंह को फोन करके 17 लाख रुपए अकाउंट में डलवा लिए. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी गौरव ने बिहार में ही करीब दो करोड़ की एक और ठगी की थी, जिसका मामला जयपुर में दर्ज हुआ था. इसी तरह सदर थाना में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला