लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट पार्ट में डाला लाल मिर्च पाउडर, बिहार के अररिया जिले में सामने आया भीड़ का तालिबानी चेहरा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2024 15:49 IST

Bihar Araria: बिहार के अररिया जिले में भीड़ का तालिबानी फैसले का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर इंसान की रूह कांप जा रही है। वीडियो में एक युवक को कुछ लोग पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डालते हुए दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Crime: प्राइवेट पार्ट में डाला लाल मिर्च पाउडरBihar Araria: बिहार के अररिया जिले में सामने आया भीड़ का तालिबानी चेहरा

Bihar Araria: बिहार के अररिया जिले में भीड़ का तालिबानी फैसले का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर इंसान की रूह कांप जा रही है। वीडियो में एक युवक को कुछ लोग पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डालते हुए दिख रहे हैं। वहीं दर्द से तड़पते युवक की चीखों से भी लोगों का दिल नहीं पसीजा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा था।

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि लोगों ने युवक को बाइक चोरी के शक में पकड़ा था। पुलिस को सूचना देने के बजाय, कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए उसे सजा देने का निर्णय लिया। पहले युवक की पिटाई की गई और फिर ऐसी दरिंदगी की गई, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल उठे। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग युवक को बांधकर खड़ा किए हुए हैं, एक व्यक्ति उसकी पैंट उतारता है और फिर उसे झुकाकर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च का पूरा पैकेट डाल देता है। इस हैवानियत के बीच युवक की चीखें भी उन लोगों के दिलों में कोई असर नहीं डालती हैं।

इसके बाद भी आरोपी, मिर्च पाउडर को पेन की मदद से उसके अंदर भरते दिखते हैं। आखिर में युवक को पैंट पहनाकर एक स्टूल पर बिठा दिया जाता है। वीडियो में करीब एक दर्जन लोग मौजूद हैं, कुछ इस दरिंदगी का वीडियो बना रहे हैं और कुछ इसमें हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही बिहार पुलिस ने फौरन संज्ञान लिया। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर अररिया पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी मो. सिफत, पिता-अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है और वायरल वीडियो में शामिल अन्य के बारे में पूछताछ कर रही है। एसपी अमित रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए तकनीकी शाखा से जांच में वीडियो की सत्यता प्रमाणिक होने की बात करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी की बात कही।

टॅग्स :बिहारक्राइमBihar Policeउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो