लाइव न्यूज़ :

बिहार: अगवाकर लाई गई युवती को नशे की दवाई देकर कराया जाता था देह-व्यापार, पुलिस को सुनाई आपबीती

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2019 16:40 IST

वहीं, इस आपबीती सुनने के बाद पुलिस जब भागलपुर शहर के ज्योति विहार कॉलोनी स्थित देह व्यापार करने वाले रैकेट के अड्डे पर पहुंची तो इसके पहले ही संचालक भाग चुका था. युवती ने एसएसपी आशीष भारती से मिलकर सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी दी है. 

Open in App
ठळक मुद्देयुवती के पिता दिल्ली में काम करते हैं. युवती के लापता पर पिता घर से आकर बेटी की खोजबीन की.थाने को सूचना दी गई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई.

बिहार के भागलपुर में अगवाकर लाई गई युवती को नशे की दवाई देकर उससे देह-व्यापार कराया जाता था. यही नहीं विरोध करने पर मारपीट कर नशे की सुई दे दी जाती थी. यह व्यथा देह व्यापार के दलदल में फंसी पूर्णिया की एक युवती किसी तरह भागकर थानेदार को बताया है. युवती के बयान के बाद सक्रिये हुई पुलिस ने धंधे में शामिल लोगों की तलास में जुट गई है.

भागलपुर जिले के जीरोमाइल थाने में उसके द्वारा आपबीती सुनाये जाने से रोंगटे खडे हो गये. वहीं, इस आपबीती सुनने के बाद पुलिस जब भागलपुर शहर के ज्योति विहार कॉलोनी स्थित देह व्यापार करने वाले रैकेट के अड्डे पर पहुंची तो इसके पहले ही संचालक भाग चुका था. युवती ने एसएसपी आशीष भारती से मिलकर सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी दी है. 

एसएसपी ने इस संबंध में पूर्णिया एसपी से बात की. जीरोमाइल थानेदार को आवेदन भवानीपुर थाने को भेजने का निर्देश दिया. बताया जाता है कि पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के डहुआ इलाके की युवती ने कहा कि डेढ साल पहले इलाके के चंदेश्वरी मंडल का पुत्र टिंकू मंडल और मधेपुरा जिले के बिहारीगंज इलाके के मनोहर मंडल का पुत्र मिथिलेश मंडल ने अपहरण कर लिया था. 

इसके बाद भागलपुर के बरारी थाने के गंगा किनारे एक मकान में लाकर रखा. वहां पर दोनों ने नशे की दवाई देकर दुष्कर्म किया. उसके बाद ग्राहकों को बुलाकर देह-व्यापार कराने लगा. विरोध करने पर मारपीट करता था और नशे की सुई दे दी जाती थी. देह- व्यापार के धंधे में मिथिलेश की पत्नी गुड़िया कुमारी भी शामिल है. युवती ने एसएसपी को यह भी बताया है कि गांव की तीन अन्य लड़कियों का भी अपहरण कर देह व्यपार कराया जा रहा है. दस लड़कियों को बरारी, जीरोमाइल और ज्योति विहार कॉलोनी में रखकर देह व्यापार कराया जा रहा है. लड़कियों को कमरे में बंद रखा जाता है. बाहर नहींं निकलने दिया जाता है. युवती ने कहा है कि दो दिन पहले प्रमोद नामक एक ग्राहक आया था. इस धंधे से परेशान होकर भागना चाहती थी, लेकिन भाग नहीं पाती थी. ग्राहक प्रमोद के सहारे भागकर थाने पर पहुंची. जीरोमाइल थाने के थाना प्रभारी राजरतन ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी. 

युवती के पिता दिल्ली में काम करते हैं. युवती के लापता पर पिता घर से आकर बेटी की खोजबीन की. थाने को सूचना दी गई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. युवती के परिवार वालों ने कहा कि गांव में गरीबी के कारण पुरुष राज्य से बाहर मजदूरी करते हैं. घर में महिलाएं और बच्चे रहते हैं. देह व्यापार कराने वाले रैकेट गरीब परिवार की लड़कियों का अपहरण कराते हैं. इस खबर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

टॅग्स :बिहारयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला