इंतजार कर रहे दूल्हे को छोड़कर दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, लड़के ने की दुल्हन की नाबालिग बहन से शादी

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 19, 2021 02:17 PM2021-02-19T14:17:02+5:302021-02-19T14:18:22+5:30

ओडिशा में कालाहांडी जिले के मालपाड़ा गांव में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़कर प्रेमी को चुना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Bhawanipatna Odisha Bride elopes with boyfriend, groom marries minor sister police case crime | इंतजार कर रहे दूल्हे को छोड़कर दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, लड़के ने की दुल्हन की नाबालिग बहन से शादी

दुल्हन के माता-पिता और दूल्हे के परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि बाल विवाह गैरकानूनी है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsवरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह शादी गैरकानूनी है। पुलिस ने कहा कि लड़की फिलहाल सुसराल नहीं जाएगी। वह मायके में ही रहेगी।कालाहांडी जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुकांति बेहरा ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा की तैयारी कर रही बच्ची को छुड़ाकर उसके भाई को सौंप दिया गया।

भवानीपटनाः ओडिशा के कालाहांडी जिले में अजीब मामला सामने आया है। प्रतीक्षा कर रहे दूल्हे को दुल्हन ने धोखा दे दिया। मंडप से भाग गई। 

ओडिशा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद दुल्हन की 15 साल की नाबालिग छोटी बहन से शादी दूल्हे के साथ हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह शादी गैरकानूनी है। यह बाल विवाह है।

18 साल के बाद लड़के के घर जाएगी

पुलिस ने कहा कि लड़की फिलहाल सुसराल नहीं जाएगी। वह मायके में ही रहेगी। 18 साल के बाद लड़के के घर जाएगी। अधिकारी ने कहा कि लड़की के माता-पिता के पास कोई विकल्प नहीं था। बारात द्वार पर आ गई थी। समाज में बदनामी ने हो, इस कारण यह कदम उठाया गया। 

अधिकारी ने कहा कि जयपटना पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में मालपाड़ा गांव की दुल्हन मंगलवार शाम को 26 वर्षीय दूल्हे के साथ शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई जिसके बाद उसके माता-पिता उसकी नाबालिग बहन की दूल्हे से शादी करने को राजी हो गए।

लड़की ने अपने माता-पिता के घर में रहने का विकल्प चुना

कालाहांडी जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुकांति बेहरा ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा की तैयारी कर रही बच्ची को छुड़ाकर उसके भाई को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि दुल्हन के माता-पिता और दूल्हे के परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि बाल विवाह गैरकानूनी है। सीडीपीओ ने कहा कि लड़की ने अपने माता-पिता के घर में रहने और परीक्षा में बैठने का विकल्प चुना।

बेहरा ने कहा,‘‘दोनों परिवारों के लिए एक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया था। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। वे 18 वर्ष की विवाह योग्य आयु प्राप्त करने से पहले लड़की की शादी को गंभीरता से नहीं लेने पर सहमत हुए।” अधिकारी ने कहा कि घटना के बारे में पूछे जाने पर लड़की के पिता ने दावा किया कि वह साथियों के दबाव के कारण अपनी छोटी बेटी की शादी कराने के लिए सहमत हो गए। 

Web Title: Bhawanipatna Odisha Bride elopes with boyfriend, groom marries minor sister police case crime

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे