7वीं छात्रा के साथ तीन दिनों तक कैदकर सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक लड़के को दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Published: August 28, 2023 05:32 PM2023-08-28T17:32:59+5:302023-08-28T17:35:56+5:30

बिहारः बांका जिले का कुंदन कुमार, करण कुमार, आदित्य कुमार और नवगछिया इलाके का अमन कुमार शामिल है। छात्रा की मेडिकल जांच महिला पुलिस की अभिरक्षा में कराई गई।

Bhagalpur Seven youths gang-rape 7th student after being imprisoned three days boy was caught raping bihar patna police | 7वीं छात्रा के साथ तीन दिनों तक कैदकर सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक लड़के को दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया, जानें मामला

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की रात चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आदमपुर घाट स्थित एक घर में एक लड़की को लाकर सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा है।सैंडिस कंपाउंड के पास एक कमरे में दो दिन तक रखकर गलत किया, इसके बाद आदमपुर में रखा।

पटनाः बिहार में भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित घाट रोड में 7वीं की छात्रा के साथ तीन दिनों तक कैद रखकर सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना मजबूत किया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की रात चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की मेडिकल जांच महिला पुलिस की अभिरक्षा में कराई गई।

मामले में पीड़िता के बयान पर आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज करने की कार्रवाई देर रात जारी थी। बताया जाता है कि किजोगसर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आदमपुर घाट स्थित एक घर में एक लड़की को लाकर सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जोगासर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घर की छापामारी की गई, जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ एक लड़के को दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया। जबकि अन्य भागने में सफल रहे थे। लेकिन गिरफ्तार युवक की निशानदीही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

जिनमें बांका जिले का कुंदन कुमार, करण कुमार, आदित्य कुमार और नवगछिया इलाके का अमन कुमार शामिल है। पीड़िता ने पुलिस को तीन और लोगों के नाम बताए। उसने कहा कि उन लोगों ने पहले सैंडिस कंपाउंड के पास एक कमरे में दो दिन तक रखकर गलत किया, इसके बाद आदमपुर में रखा।

पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी तीन दिन पूर्व दोस्त के यहां जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उस दिन घर नहीं आई। रात को उनके रिश्तेदार का निधन हो गया था। इस कारण वे पुलिस में रिपोर्ट नहीं करके रिश्तेदार के घर चले गए।

रविवार को पुलिस के कॉल के बाद जानकारी हुई। ये लोग किराए पर रहते थे। सामूहिक दुष्कर्म मामले में और तीन और युवकों की संलिप्तता है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता बबरगंज इलाके की रहने वाली है। उसके माता-पिता को घटना की सूचना दी गई है।

मामले की जानकारी किसी ने एसएसपी आनंद कुमार को दी। इसके बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जब पुलिस बताए घर में पहुंची और छात्रा के साथ गलत कर रहे युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कमरे से कुछ संदिग्ध सामानों के अलावा मोबाइल, लैपटॉप आदि बरामद किया गया।

Web Title: Bhagalpur Seven youths gang-rape 7th student after being imprisoned three days boy was caught raping bihar patna police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे