लाइव न्यूज़ :

भागलपुर: नवगछिया में एक ही घर में दो मर्डर से सनसनी, सोये अवस्था में दादा-पोता को मारी गई गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2023 14:49 IST

बिहार के भागलपुर के नवगछिया प्रखंड की घटना से इलाके में सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने घर में सो रहे दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को मिल सकी।

Open in App

पटना: बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड में रविवार तड़के कदवा थाना अंतर्गत बड़वा टोला में बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। एक साथ दो लोगों की हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान दशरथ राय और उनके पोते कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह दशरथ राय की पत्नी ने पति और पोते को मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा देखा। महिला ने बताया कि उसके बेटे लक्ष्मण राय के दो पुत्र कृष्ण कुमार और गौतम कुमार है। बहू ने दो वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। शनिवार की रात दोनों पोते दादा दशरथ राय के साथ सोए हुए थे। गौतम सोते समय दादा के पैर के पास चला गया था, जिसके कारण अपराधियों की नजर उसपर नहीं पड़ी। 

दशरथ राय और कृष्ण कुमार को गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। दशरथ राय को अपराधियों ने आंख में गोली मारी है, जबकि कृष्ण कुमार को कनपटी में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ नवगछिया अंतर्गत आने वाले सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। हालांकि, फिलहाल हत्या का कारण स्पस्ट नहीं हो पाया है। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दो-दो गोली की आवाज परिजनों को कैसे सुनाई नहीं दी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजन को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। एसपी के आश्वासन के बाद जाम को हटाया जा सका।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?