लाइव न्यूज़ :

भदोहीः तीन वर्ष पहले अपने पांच बच्‍चों को गंगा नदी में फेंक कर मार डाला, कोर्ट ने 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और 10000 रुपये का अर्थदंड लगाया

By भाषा | Updated: March 27, 2023 21:12 IST

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विकास नारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि सुनवाई पूरी करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश शैलोज चंद्रा ने मंजू देवी को अपने पांच बच्चों की मौत का दोषी ठहराते हुए दस साल कैद में रहने की सज़ा सुनाई और इसके साथ ही उस पर दस हज़ार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देअर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारवास भुगतना होगा। बच्चों को गंगा नदी में डुबाकर घाट पर ही बैठी थी।घटना 12 अप्रैल, 2020 की सुबह हुई थी।

भदोहीः भदोही जिले की एक अदालत ने एक महिला को करीब तीन वर्ष पहले अपने पांच बच्‍चों को गंगा नदी में फेंक कर उनकी हत्या करने की दोषी करार देते हुए सोमवार को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विकास नारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि सुनवाई पूरी करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश शैलोज चंद्रा ने मंजू देवी को अपने पांच बच्चों की मौत का दोषी ठहराते हुए दस साल कैद में रहने की सज़ा सुनाई और इसके साथ ही उस पर दस हज़ार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

उन्‍होंने बताया कि दोषी को अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारवास भुगतना होगा। घटना के बारे में भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने बताया कि जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र में जहांगीराबाद निवासी मंजू देवी का अपने पति से विवाद हुआ जिसके बाद मंजू देवी अपने पांच बच्चों आरती (12), सरस्वती (10), मातेश्वरी (आठ), शिवशंकर (छह) और केशव (चार) को गंगा नदी में डुबाकर घाट पर ही बैठी थी।

उन्होंने बताया कि जब लोगों ने मंजू देवी से पूछा तो उसने बताया कि अपने पति से रोज़-रोज़ के विवाद से तंग आकर सबको गंगा में फेंक कर मार डाला। कुमार ने बताया कि गोताखोरों की मदद से पांचों बच्चों का शव निकालकर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना 12 अप्रैल, 2020 की सुबह हुई थी। विकास नारायण सिंह ने बताया कि अदालत में आरोपपत्र प्रेषित होने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश शैलोज चंद्रा की अदालत में सुनवाई चली और अभियोजन की तरफ से कई सबूत पेश किये गए। उन्होंने बताया कि अदालत ने सोमवार को सजा सुनाई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला