लाइव न्यूज़ :

Bhadohi Road Accident: बाइक से हुई टक्कर तो चालक को बनाया बंधक, कहे जातिसूचक अपशब्द; दलित ने लगाया मारपीट का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2025 12:29 IST

Bhadohi Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 20 वर्षीय दलित व्यक्ति को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया, उस पर हमला किया गया और जातिवादी गालियां दी गईं, क्योंकि उसकी बाइक एक अन्य दोपहिया वाहन से टकरा गई थी।

Open in App

Bhadohi Road Accident:  उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में 20 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की मोटरसाइकिल के एक अन्य दुपहिया वाहन से टकरा जाने के बाद उससे कथित तौर पर मारपीट की गई, उसे जातिसूचक अपशब्द कहे गए और उसे बंधक बना लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने रविवार को कहा, ‘‘10 मार्च को बेरवा पहाड़पुर के पास गलत दिशा में मोटरसाइकिल चला रहे ऋषभ पांडे नामक व्यक्ति ने प्रयागराज के हंडिया स्थित अपने घर जा रहे दलित समुदाय के संगम लाल गौतम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि गौतम का आरोप है कि दुर्घटना के बाद उसे जाति सूचक अपशब्द कहे गए, पीटा गया और उसके बाद उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया। उन्होंने बताया कि ऋषभ पांडे ने दुर्घटना में उसकी मोटरसाइकिल को हुए नुकसान के लिए गौतम से 20,000 रुपए भी मांगे।

मांगलिक ने बताया कि गौतम ने इस घटना की सूचना किसी तरह अपने ताऊ एवं ग्राम प्रधान नारायण दास गौतम तक पहुंचाई, जिन्होंने पुलिस की आपातकालीन सेवा से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने गौतम को मुक्त कराकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को गौतम की शिकायत के आधार पर कोइरौना थाने में ऋषभ पांडे, पवन पांडे और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दलित अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :Bhadohi Policeसड़क दुर्घटनायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?