लाइव न्यूज़ :

Bhadohi Police: 19 वर्षीय युवती से दोस्ती, घर आने-जाने?, अकेला पाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर कई माह शोषण, गर्भवती पीड़िता ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया, आरोपी शादीशुदा साजिद अली अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2025 10:51 IST

Bhadohi Police: भदोही कोतवाली क्षेत्र के निवासी शादीशुदा युवक साजिद अली ने अपने ही मोहल्ले की 19 वर्षीय एक युवती से दोस्ती की और उसके घर आने-जाने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के घर पहुंचने के बाद अकेला पाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच कराई है।

Bhadohi Police: भदोही पुलिस ने दुष्कर्म के बाद एक युवती के गर्भवती होने और मृत बच्चे को जन्म देने के मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार को प्राथमिकी के हवाले से बताया कि भदोही कोतवाली क्षेत्र के निवासी शादीशुदा युवक साजिद अली ने अपने ही मोहल्ले की 19 वर्षीय एक युवती से दोस्ती की और उसके घर आने-जाने लगा।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 10 मार्च को आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचने के बाद उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। एसपी ने कहा कि जब युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तब आरोपी ने उसे वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो वह वीडियो सार्वजनिक कर देगा।

कात्यान ने कहा कि इस बात से डरी पीड़िता ने कुछ नहीं किया और न किसी को बताया, जिसका फायदा उठाकर साजिद उससे जब चाहता घर आकर या बाहर बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। एसपी ने कहा कि नतीजतन युवती गर्भवती हो गई, ऐसे में शारीरिक बदलाव देखने के बाद जब माता-पिता ने पूछा तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने माता-पिता के साथ जाकर 20 सितंबर 2024 को आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। हालांकि युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव बनाकर आरोपी से उसकी शादी करा दी, जिसके बाद अक्टूबर में आरोपी ने उसे शादीशुदा होने की बात बताई। इसके बाद पीड़िता ने 26 नवंबर को एक निजी अस्पताल में मरे हुए बच्चे को जन्म दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कई महीने तक मानसिक और शारीरिक शोषण का सामना करने वाली पीड़िता ने स्वस्थ होने पर पुलिस को तीन जनवरी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच कराई है। एसपी ने बताया कि सोमवार को पीड़िता का अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा और फिर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी साजिद अली को रविवार को देर शाम शहर के पकरी तिराहा से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कारवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो