लाइव न्यूज़ :

Bhadohi: युवती के कॉलेज और कोचिंग आते-जाते समय पीछा, नहीं मानी तो अश्लील बातें करने लगा दिलनवाज, फर्ज़ी आईडी बनाकर ससुराल भेजा अश्लील तस्वीरें?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2024 11:13 IST

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78[2] (गलत नीयत से लगातार पीछा) 351[3] (किसी स्त्री पर व्याभिचार का आरोप लगाना और आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई महीनों से लगातार पीछा करते हुए उससे अश्लील बातें कर रहा था।शिकायत युवती के परिजनों ने युवक के घर पर की थी। सोशल मीडिया के टेलीग्राम ऐप से अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजे।

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवती की अश्लील तस्वीरें और संदेश उसके होने वाले ससुराल में भेजने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली की युवती (19) की मां ने इस मामले में घोसिया इलाके के वार्ड नंबर चार निवासी दिलनवाज (28) के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78[2] (गलत नीयत से लगातार पीछा) 351[3] (किसी स्त्री पर व्याभिचार का आरोप लगाना और आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

औराई के अपराध निरीक्षक संजय यादव ने दर्ज हुए मामले के हवाले से बताया कि युवती के कॉलेज और कोचिंग आते-जाते समय दिलनवाज पिछले कई महीनों से लगातार उसका पीछा करते हुए उससे अश्लील बातें कर रहा था। इसकी शिकायत युवती के परिजनों ने युवक के घर पर की थी।

यादव ने बताया कि युवती की शादी एक महीना पहले प्रयागराज में तय होने पर आरोपी ने उसके नाम से फर्ज़ी आईडी बनाकर सोशल मीडिया के टेलीग्राम ऐप से अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजे। जब युवती के बड़े भाई ने इसका विरोध किया तो दिलनवाज ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा, ‘‘इतना बदनाम कर देंगे कि उसकी शादी केवल उसके (आरोपी) साथ करनी पड़ेगी।’’

अपराध निरीक्षक ने बताया कि दिलनवाज ने अश्लील संदेश युवती के मंगेतर के मोबाइल पर भी एक हफ्ता पहले भेज दिया था। हालांकि, युवती के मंगेतर ने शादी नहीं तोड़ी है। इस मामले में दिलनवाज के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसके घर दबिश दी गई पर आरोपी और उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गये। उन्होंने बताया गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो