लाइव न्यूज़ :

भदोहीः मुख्य आरक्षी की अश्लील बातचीत का वीडियो सार्वजनिक, पुलिस अधीक्षक ने निलंबित किया, आखिर क्या है माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2023 15:23 IST

मुख्य आरक्षी द्वारा पुलिस की वर्दी में एक महिला से अश्लील हरकत करने संबंधी डेढ़ मिनट का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे निलंबित कर मामले की विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।रविवार को कई सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो गया।जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भदोहीः उत्तर प्रदेश में भदोही जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी का एक महिला से कथित अश्लील बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी।

मुख्य आरक्षी द्वारा पुलिस की वर्दी में एक महिला से अश्लील हरकत करने संबंधी डेढ़ मिनट का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार देर रात बताया कि शहर कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर यादव का एक महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत एवं हरकत करने का वीडियो सामने आने के बाद उसे निलंबित कर मामले की विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।

कात्यायन के मुताबिक, उक्त वीडियो लगभग एक सप्‍ताह पहले का बताया जा रहा है और यह रविवार को कई सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो गया। कात्यायन ने बताया उक्त वीडियो की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भुवनेश्वर कुमार पांडेय को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो