लाइव न्यूज़ :

भदोहीः 11 साल की लक्ष्मी देखने गई थी बारात, नहीं लौटी घर?, घर से 500 मीटर की दूरी शव बरामद, धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2024 09:45 IST

Bhadohi: पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि 24 नवंबर को पड़ोस के गांव रड़ाई के राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी लक्ष्मी (11) बारात देखने गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी।

Open in App
ठळक मुद्दे दीपशिखा ने 26 नवंबर को कोतवाली में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लक्ष्मी की लाश मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Bhadohi: भदोही कोतवाली थाना अंतर्गत एक खेत में शुक्रवार को 11 साल की एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने बताया कि लड़की की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि 24 नवंबर को पड़ोस के गांव रड़ाई के राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी लक्ष्मी (11) बारात देखने गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी।

दो दिन तक बेटी की तलाश करने के बाद उसकी मां दीपशिखा ने 26 नवंबर को कोतवाली में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर दीपशिखा के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में लक्ष्मी की लाश मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।

मिश्र ने कहा कि किसी धारदार हथियार से लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है और उसके पेट का पूरा हिस्सा गायब है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी ने उसका पूरा पेट काटकर निकाला है या कोई जानवर उसके शरीर के इस हिस्से को खा गया होगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने