बेतियाः होली की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत और दर्जन से अधिक लोग हैं घायल, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Published: March 9, 2023 05:34 PM2023-03-09T17:34:06+5:302023-03-09T17:35:22+5:30

बिहारः घटना की सूचना पर बेतिया डीएम कुंदन कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। 

Bettiah holi night Fierce fighting one dead more than a dozen people injured police bihar  | बेतियाः होली की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत और दर्जन से अधिक लोग हैं घायल, जानें मामला

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Highlightsप्रशासन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया है।पुलिस अभी भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है।पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

 

 

 

 

 

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण(बेतिया) जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में होली की रात दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से एक दर्जनसे अधिक लोग  घायल हो गए। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया है।

फिलहाल पुलिस की टीम इलाके में कैंप कर रही है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जब होली खेलने के दौरान दोनो पक्ष आपस के भीड गये। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि होली के दिन युवाओं की टोली मस्जिद की तरफ से डीजे बजाते हुए जा रही थी। गांव वालों को टोली रंग-गुलाल लगाने निकली थी। होली खेलने वाले लोग जब स्थानीय मस्जिद के बाहर पहुंचे, तभी वहां मौजूद विशेष समुदाय के लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसी को लेकर कुछ असामाजिक तत्व आपस में भिड़ गए।

जिसके बाद झड़प शुरू हुई और उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। इस झड़प के दौरान एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसकी मौत मारपीट से नहीं बल्कि हार्ट अटैक आने से हुई है। घटना की सूचना पर बेतिया डीएम कुंदन कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची।

पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया जीएमसीएस भेज दिया है। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है। इधर, इस घटना को लेकर बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मौत किस कारण से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल गांव की स्थिति काबू में है। पुलिस की टीम अभी भी इलाके में कैंप कर रही है।

Web Title: Bettiah holi night Fierce fighting one dead more than a dozen people injured police bihar 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे