लाइव न्यूज़ :

प्रेमी युगल को अपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, किशोर को पोल से बांधकर रातभर पीटा और लड़की ने फंदे से लटककर आत्महत्या की

By एस पी सिन्हा | Updated: February 7, 2026 15:50 IST

Bettiah: अपमानजनक वीडियो से आहत किशोरी ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का एक वीडियो ग्रामीणों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।कपड़े उतार कर उसके शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर वार किए गए।गांव वालों ने उसका सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोती और पूरे गांव में घुमाया।

Bettiah:बिहार में बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात प्रेमी युगल के साथ हुई बर्बरता ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। दरअसल, स्थानीय ग्रामीणों ने एक किशोरी और पड़ोसी गांव के किशोर को प्रेम-प्रसंग में अपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। किशोरी और किशोर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उनके साथ अत्यधिक क्रूरता दिखाई। किशोरी वहां से भागने में सफल रही, लेकिन किशोर को पोल से बांधकर रातभर पीटा गया। और उनकी बेरहमी से पिटाई की। घटना का एक वीडियो ग्रामीणों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस अपमानजनक वीडियो से आहत किशोरी ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड में उसके कपड़े उतार कर उसके शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर वार किए गए। इसके बाद शुक्रवार सुबह गांव वालों ने उसका सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोती और पूरे गांव में घुमाया।

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी ने आत्महत्या का रास्ता अपनाया। किशोरी के माता-पिता उस समय रिश्तेदारी में गए हुए थे। पिता के घर लौटने पर ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बेटी की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां को हार्ट अटैक आया, उन्हें गंभीर हालत में बेतिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किशोरी के परिवार ने इस घटना को हत्या की साजिश बताया है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी घर में सो रही थी और किसी साजिश के तहत बुलाकर फंसाया गया, जिससे उसकी जान चली गई। परिवार ने दोषियों को सजा देने की मांग की है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ गांव पहुंचे।

पुलिस ने घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि एक को हिरासत में लिया गया है।

लड़की के पिता ने आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोग रात में एक लड़के को लेकर मेरे घर आए और घर में सोई लड़की को ले जाकर पिटाई किए। बताया जा रहा है किशोरी को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया, सजा दी गई, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर लिया।

लेकिन किशोरी के पिता ने समाज के ठेकेदारों पर बेटी के हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस घटना ने समाज में व्याप्त लोकलाज और नाबालिग के साथ हो रही हिंसा पर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों की बर्बरता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होना और किशोरी की आत्महत्या ने कानून व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो