लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Karnataka: झील में 21 वर्षीय सहाना का शव?, पुरुष मित्र ने कहा-झूठी शान की खातिर हत्या, अलग-अलग समुदाय के थे दोनों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2025 20:24 IST

Bengaluru Karnataka: पीड़िता के पिता राममूर्ति ने शिकायत में कहा कि मंगलवार को दोपहिया वाहन चलाते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिससे पीछे बैठी बेटी हेब्बागोडी में एक झील में गिर गए।

Open in App
ठळक मुद्देपिता दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण रिश्ते के खिलाफ थे।बेटी कथित तौर पर तैरना नहीं जानती थी इसलिए वह डूब गई।युवती का पिता तुरंत पुलिस थाने गया और घटना के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई।

Bengaluru Karnataka:कर्नाटक में बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक झील से 21 वर्षीय एक युवती का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आर. सहाना के रूप में हुई है। वह होसुर के निकट हारोहल्ली की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दावा किया कि यह महज एक दुर्घटना थी जबकि युवती के पुरुष मित्र ने आरोप लगाया कि झूठी शान की खातिर सहाना की हत्या की गई क्योंकि उसके पिता दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता राममूर्ति ने अपनी शिकायत में कहा कि मंगलवार को दोपहिया वाहन चलाते समय उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिससे वह और पीछे बैठी उनकी बेटी हेब्बागोडी में एक झील में गिर गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में वह (पिता) बच गया, लेकिन उसकी बेटी कथित तौर पर तैरना नहीं जानती थी इसलिए वह डूब गई।

इसके बाद युवती का पिता तुरंत पुलिस थाने गया और घटना के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सहाना के पुरुष मित्र नितिन ने घटना के बारे में पता चलने पर आरोप लगाया कि यह ‘ऑनर किलिंग’ (झूठी शान की खातिर हत्या) का मामला है। प्रेमी ने दावा किया कि राममूर्ति (युवती का पिता) ने जानबूझकर उसे झील में धक्का दिया होगा क्योंकि वह उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

अधिकारी ने बताया कि नितिन ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता के पिता ने रविवार रात को उसे हेब्बागोडी में अपने दोस्त के घर बुलाया और उसकी मौजूदगी में सहाना के साथ मारपीट की थी। इसके बावजूद सहाना उससे शादी करने के फैसले पर अड़ी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीड़िता के पिता ने स्वीकार किया कि अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में जानने के बाद वह परेशान हो गया था। हालांकि, उसने तब भी यह कहा कि झपकी आने के कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह हादसा हुआ।

युवती के पिता ने दावा किया कि उसे तैरना आता था, लेकिन वह अपनी बेटी को बचा नहीं पाया। पुलिस ने कहा, ‘‘हमने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह दुर्घटना थी या ऑनर किलिंग का मामला था।’’

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला