लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः चीनी ऋण ऐप के एजेंट से परेशान और अंतरंग तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दिए जाने के बाद इंजीनियरिंग छात्र ने की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2023 13:46 IST

पुलिस के मुताबिक तेजस (22) ने मंगलवार को जलाहल्ली स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तेजस के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उसने अपने दोस्त के लिए पैसे उधार लिए थे और उसे ऋण की किश्त का भुगतान करना था, लेकिन उसने नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देऐप के ऋण वसूली एजेंट तेजस के घर पहुंचे और उसे धमकी दी। तेजस के पिता गोपीनाथ ने बकाया चुकाने के लिए समय मांगा था।तेजस ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

बेंगलुरुः कर्नाटक में ऋण देने वाले एक चीनी ऐप के कुछ एजेंट द्वारा ऋण चुकाने को लेकर परेशान किए जाने और अंतरंग तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दिए जाने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक तेजस (22) ने मंगलवार को जलाहल्ली स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तेजस के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उसने अपने दोस्त के लिए पैसे उधार लिए थे और उसे ऋण की किश्त का भुगतान करना था, लेकिन उसने नहीं किया।

ऐसा आरोप है कि ऐप के ऋण वसूली एजेंट तेजस के घर पहुंचे और उसे धमकी दी। वे धमकी भरे कॉल भी कर रहे थे। तीन दिन पहले तेजस के पिता गोपीनाथ ने बकाया चुकाने के लिए समय मांगा था, लेकिन ऋण देने वाले नहीं माने। इसके बाद तेजस ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?