लाइव न्यूज़ :

बेलगावीः 24 वर्षीय युवक की रेल पटरी पर मिली लाश, अंतर धार्मिक प्रेम प्रसंग का मामला

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:51 IST

कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानापुर में जिस व्यक्ति की 28 सितंबर को सिरकटी लाश मिली थी, उसकी पहचान लोगों ने अरबाज आफ्ताब मुल्ला के तौर पर की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दंड संहिता की धारा-302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।मृतक का दूसरे धर्म की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बेलगावीः कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानापुर में 24 वर्षीय युवक की रेल पटरी पर मिली लाश को लेकर आशंका जताई जा रही है अंतर धार्मिक प्रेम प्रसंग होने की वजह से उसकी हत्या की गई है।

खानापुर में जिस व्यक्ति की 28 सितंबर को सिरकटी लाश मिली थी, उसकी पहचान लोगों ने अरबाज आफ्ताब मुल्ला के तौर पर की है। खबर है कि उसका दूसरी धर्म की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा-302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

यह कहा जा रहा है कि मृतक का दूसरे धर्म की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हम इस कोण से भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने कहा कि मुल्ला रोजाना खानापुर और बेलगावी के बीच काम के सिलसिले में यात्रा करता था।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां नजीमा शेख ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उस महिला के परिवारवालों और रिश्तेदारों ने की है जिससे उनके बेटे का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शेख ने बेलगावी में पत्रकारों को बताया कि कुछ दिन पहले ‘बिरजी’ और ‘महाराज’ सहित अन्य लोगों ने उनके बेटे को लड़की से दूर रहने की धमकी दी थी लेकिन उसने उसपर ध्यान नहीं दिया।

शेख ने बताया कि उन्होने लड़की की मां से भी बात की थी और अपनी बेटी को रोकने के लिए कहा था लेकिन उनका बेटा और युवती नहीं माने। इस मामले की शुरुआत में जांच कर रही रेलवे पुलिस ने प्रकरण को बेलगावी जिला पुलिस को हस्तांतरित कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...