एक दर्जन बदमाशों ने किशोर के साथ किया सामूहिक यौनाचार, काम कर लौट रहा था घर और अगवा कर...

By एस पी सिन्हा | Published: December 27, 2022 05:14 PM2022-12-27T17:14:00+5:302022-12-27T17:14:46+5:30

बिहारः मटिहानी थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर शहर में कपड़ा दुकान में काम करता है। रविवार की रात को लगभग 8:00 बजे वह साइकिल से अपने घर को लौट रहा था।

Begusarai A dozen miscreants gang-rape teenager return home work and kidnapped bihar police | एक दर्जन बदमाशों ने किशोर के साथ किया सामूहिक यौनाचार, काम कर लौट रहा था घर और अगवा कर...

पीड़ित किशोर न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

Highlightsबगीचे में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार काम किया।कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़ित किशोर न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

पटनाः बिहार में बेगूसराय जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास एक किशोर के साथ एक दर्जन बदमाशों के द्वारा सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया गया है।

 

कहा जा रहा है कि किशोर कहीं से काम कर घर लौट रहा था, इसबीच बदमाशों ने उसको अगवा कर लिया और बाद में उसे बगीचे में लेजाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने किशोर का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया कि वह घटना की जानकारी किसी को नहीं दे। घटना की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के पीड़ित जब परिजनों के साथ थाने में शिकायत कराने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। यहां तक कि पुलिस में मामला दर्ज नहीं होने के कारण अस्पताल में भी उपचार करने से मना कर दिया। अंततः जब जिले के एसपी के संज्ञान में मामला आया तब जाकर पुलिस भी सक्रिय हुई और अस्पताल में भी उपचार शुरू हुआ।

बताया जा रहा है कि मटिहानी थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर शहर में कपड़ा दुकान में काम करता है। रविवार की रात को लगभग 8:00 बजे वह साइकिल से अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान पानगाछी के पास लगभग एक दर्जन कि संख्या में बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और बगीचे में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार काम किया।

इस दौरान उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। अप्राकृतिक यौनाचार करते समय वीडियो बनाकर उसे धमकी दिया कि अगर किसी को बताएगा तो वीडियो वायरल कर देंगे। किसी तरह से किशोर घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। हत तो तब हो गई जब पीड़ित किशोर न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने पीड़ित किशोर को बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौटा दिया। जब किशोर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने इसे पुलिस का मामला बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। बाद में मीडियाकर्मियों की पहल पर किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज शुरू हुआ। फिलहाल पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Web Title: Begusarai A dozen miscreants gang-rape teenager return home work and kidnapped bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे