लाइव न्यूज़ :

बस्तीः प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमिका और उसके प्रेमी की हत्या, युवती को दफनाया, युवक के शव को गन्‍ने के खेत में फेंका, जानें क्या है आखिर मामला

By भाषा | Updated: August 28, 2022 22:08 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दलित युवक अंकित (18) पड़रिया चेत सिंह निवासी मुजीबुल्‍लाह के यहां ट्रैक्‍टर चलाता था और इसी दौरान उसका मुजीबुल्‍लाह की बेटी अमीना (20) के साथ प्रेम संबंध हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमिका और प्रेमी अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे।भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रेमिका के भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और गुस्से में दोनों की हत्या कर दी।

बस्तीः बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में एक युवती के परिजनों ने कथित प्रेम प्रसंग को लेकर युवती और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि प्रेमिका और प्रेमी अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे और उनका संबंध परिजनों को पसंद नहीं था।

दलित प्रेमी युवक के परिजनों की तहरीर पर हत्या सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रेमिका के भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना के संदर्भ में पुलिस सूत्रों ने बताया कि दलित युवक अंकित (18) पड़रिया चेत सिंह निवासी मुजीबुल्‍लाह के यहां ट्रैक्‍टर चलाता था और इसी दौरान उसका मुजीबुल्‍लाह की बेटी अमीना (20) के साथ प्रेम संबंध हो गया।

उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार को युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और गुस्से में दोनों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि युवती के शव को दफना दिया और युवक के शव को गन्‍ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एक किसान अपने गन्ने के खेत में काम करने गया, जहां उसने 18 वर्षीय युवक का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृत युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई तहरीर में अंकित के पिता ने कहा है कि उनका बेटा मुजीबुल्लाह के यहां ट्रैक्टर चलाता था।

तहरीर के अनुसार, बेटे का शव मिलने के बाद अंकित के पिता मुजीबुल्लाह के घर गए, जहां उन्हें पता चला कि वहां एक लड़की की मौत हुई है जिसे दफना दिया गया है। इसके बाद उच्‍च अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र से युवती का शव निकलवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के सिलसिले में प्रेमी के परिजनों की तहरीर पर शनिवार को आधी रात के बाद रुधौली पुलिस ने आरोपी इरशाद और उसके सगे भाई इरफान तथा चचेरे भाई इसरार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या), 201 (साक्ष्‍य छिपाना) और अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया चेत सिंह में युवक और युवती के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने