लाइव न्यूज़ :

बाड़मेरः सावरियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, पांच माह की बच्ची सहित 12 जिंदा जले, 38 अन्य घायल, खिड़की से बाहर कूद कर बाहर निकला

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांडियावास गांव के पास हुई इस दुर्घटना पर खेद जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की।घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जाने का ऐलान किया। राज्य सरकार ने मृतकों के लिए पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों के लिए एक-एक लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की है।

जयपुरः राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, यह हादसा एक बस एवं ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर होने के कारण हुआ, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांडियावास गांव के पास हुई इस दुर्घटना पर खेद जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की और साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जाने का ऐलान किया। राज्य सरकार ने मृतकों के लिए पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों के लिए एक-एक लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की है।

बाड़मेर के जिला अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि हादसे में पांच माह की बच्ची सहित 12 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को उपचार के लिये जोधपुर रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश आर्य ने बताया कि हादसे में 38 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनास्थल और अस्पताल में अफरातफरी का माहौल देखा गया। दोनों वाहनों में टक्कर के तुरंत बाद आग लग गई थी। वाहनों में लगी आग पर काबू पाने के लिये अग्निशमन की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में पीछे की तरफ बैठे कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन बस के केबिन और आगे की सीटों पर बैठे हुए लोग आग में फंस गये और झुलसने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। जो लोग बस की खिड़कियों के जरिये बाहर निकले थे, उन्हें उपचार के लिये निजी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया। बाद में घायलों को एम्बुलेंस के जरिये बाड़मेर और जोधपुर के अस्पतालों में भेजा गया।

बस में लगी आग बुझने के बाद शवों को निकाला गया। राजस्थान के वन मंत्री और बाड़मेर जिले के प्रभारी सुखराम बिश्नोई, बाड़मेर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी और स्थानीय विधायक मदन प्रजापत दुर्घटनास्थल और बाड़मेर अस्पताल पहुंचे। बस में सवार एक यात्री शाहरुख ने जोधपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बस यात्रियों से भरी हुई थी। ट्रक गलत दिशा में आकर बस से भिड़ गया।’’ हादसे में सुरक्षित बचे एक अन्य यात्री ने बताया कि वह बस में पीछे की तरफ बैठा था और बस की खिड़की से बाहर कूद कर बाहर निकला।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘ मैंने ऐसा हृदय विदारक दृश्य कभी नहीं देखा।’’ पुलिस ने 12 मृतकों में से 11 की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार बस में सवार 12 मृतकों में विभा दवे, सुरेश कुमार, मेहराराम प्रजापत, जगदीश राव, धनराज राव, महेन्द्र मेघवाल (बस परिचालक) ममता (पांच माह), कमला, गीता (15), ट्रक चालक अशोक विश्नोई (25) और विक्रम सिंह राजपूत (17) शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया और दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन और घायल हुए लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह दु:खद है कि राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में लोगों की जान चली गई । दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की और प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये एवं प्रत्येक घायल को एक-एक लाख रूपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की । मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी से फोन पर बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए तथा घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। हादसे की सूचना मिलने पर विश्नोई, चौधरी और प्रजापत के अलावा संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा और महानिरीक्षक पुलिस रेंज, जोधपुर नवज्योति गोगोई घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत बचाव गतिविधियों की निगरानी की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरनरेंद्र मोदीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...