लाइव न्यूज़ :

शराबी बाप ने नौ साल के बेटे को अस्पताल की चौथी मंजिल से फेंका, खुद लगाई छलांग, दोनों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2021 21:30 IST

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि दीनदयाल पुरम स्‍थ‍ित गंगाशील अस्‍पताल की चौथी मंज‍िल से मासूम बेटे को नीचे फेंककर नशे की लत के शिकार दीपक कश्‍यप ने छलांग लगा ली।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में प‍िता और बच्‍चे दोनों की मौत हो गई।पर‍िवारवालों ने नशे की लत छुड़ाने के ल‍िए उसको इलाज के ल‍िए गंगाशील अस्‍पताल में भर्ती कराया था।दीपक का नौ वर्षीय बेटा दिव्यांश अपनी बुआ के साथ पिता को देखने पहुंचा था।

बरेलीः शराब की लत छुड़ाने के लिए जिले के गंगाशील अस्पताल में भर्ती व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने नौ साल के बेटे को नीचें फेंकने बाद खुद भी अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे इस घटना में दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

 

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि दीनदयाल पुरम स्‍थ‍ित गंगाशील अस्‍पताल की चौथी मंज‍िल से मासूम बेटे को नीचे फेंककर नशे की लत के शिकार दीपक कश्‍यप ने छलांग लगा ली। उन्होंने बताया कि इस घटना में प‍िता और बच्‍चे दोनों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्‍ला गुलानगर न‍िवासी दीपक कश्‍यप (35) पहले संजयनगर में कन्‍फेक्‍शनरी का व्यापारी था, बाद में उसने दुकान बंद कर दी थी और इस वक्‍त वह खाली था। उन्होंने बताया कि दीपक शराब का आदी था, इस वजह से चार द‍िन पहले पर‍िवारवालों ने नशे की लत छुड़ाने के ल‍िए उसको इलाज के ल‍िए गंगाशील अस्‍पताल में भर्ती कराया था,जहां उसका उपचार चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दीपक का नौ वर्षीय बेटा दिव्यांश अपनी बुआ के साथ पिता को देखने पहुंचा था।

उन्होंने बताया कि उसने बात चीत करने के दौरान अचानक अपने बेटे दिव्यांश को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक की बहन ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच में शराब पीने को लेकर विवाद रहता था, कई बार घर वालों ने विवाद को निपटा दिया था, लेकिन दीपक शराब पीने की हरकत से बाज नहीं आया था, जिसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रहने चली गई थी।

दीपक की बहन ने बताया कि पत्नी ने शराब छोड़ने के बाद ही घर वापस आने की शर्त रखी थी और इसी वजह से दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच आरंभ कर दी हैं ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो