बाराबंकीः छह वर्षीय साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, पत्नी ने दर्ज कराया मुकादमा, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 28, 2022 03:22 PM2022-07-28T15:22:08+5:302022-07-28T15:22:59+5:30

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया कि वह चार दिन पहले अपने मायके में अपनी छह वर्षीय बहन को छोड़कर किसी रिश्तेदार के घर गयी थी।

Barabanki Six-year-old sister-in-law sali rape jija wife filed suit victim admitted hospital up police case | बाराबंकीः छह वर्षीय साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, पत्नी ने दर्ज कराया मुकादमा, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Highlightsपति ने उसकी छोटी बहन से मारपीट की और दुष्कर्म किया।अपने जीजा की हरकत के बारे में बताया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के सफदरगंज इलाके में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया कि वह चार दिन पहले अपने मायके में अपनी छह वर्षीय बहन को छोड़कर किसी रिश्तेदार के घर गयी थी। इस दौरान उसके पति ने उसकी छोटी बहन से मारपीट की और दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि उसकी छोटी बहन बुधवार को जब उसके पास आई तो उसने अपने जीजा की हरकत के बारे में बताया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

संभल में शिक्षक ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

संभल जिले में एक शिक्षक को कथित तौर पर छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभल थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ, दीनी तालीम देने वाले उवैश नामक युवक ने मस्जिद के पास बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया । महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी, महिला की तहरीर पर आरोपी उवैश के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है । 
 

Web Title: Barabanki Six-year-old sister-in-law sali rape jija wife filed suit victim admitted hospital up police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे