बापटलाः आरोपी वेंकटेश्वर रेड्डी ने मृतक की बहन को प्यार का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न, लड़के ने किया था विरोध, चार आरोपियों ने पेट्रोल डालकर जलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 17, 2023 07:41 PM2023-06-17T19:41:07+5:302023-06-17T19:41:50+5:30

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पामू वेंकटेश्वर रेड्डी (20) के साथ अन्य आरोपियों-पामू गोपी रेड्डी (25), मंडेला वीरा बाबू (20) और तुम्मा सांबी रेड्डी ने लड़के को रोककर उसकी पिटाई की तथा फिर उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

Bapatla Accused Venkateswara Reddy sexually assaulted deceased's sister pretext love boy protested four accused burnt her petrol | बापटलाः आरोपी वेंकटेश्वर रेड्डी ने मृतक की बहन को प्यार का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न, लड़के ने किया था विरोध, चार आरोपियों ने पेट्रोल डालकर जलाया

लड़का चेरुकुपल्ली गांव के एक दूरदराज इलाके में मृत पाया गया।

Highlightsघटना शुक्रवार (16 जून) को सुबह साढ़े पांच बजे हुई।आरोपी और उसके तीन साथी सुबह चार बजे से लड़के का इंतजार कर रहे थे।लड़का चेरुकुपल्ली गांव के एक दूरदराज इलाके में मृत पाया गया।

चेरुकुपल्लीः आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक लड़के को जिंदा जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पामू वेंकटेश्वर रेड्डी (20) के साथ अन्य आरोपियों-पामू गोपी रेड्डी (25), मंडेला वीरा बाबू (20) और तुम्मा सांबी रेड्डी ने लड़के को रोककर उसकी पिटाई की तथा फिर उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

बापटला के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने शनिवार को कहा, ''घटना शुक्रवार (16 जून) को सुबह साढ़े पांच बजे हुई। बताया जाता है कि आरोपी और उसके तीन साथी सुबह चार बजे से लड़के का इंतजार कर रहे थे।'' उन्होंने बताया कि लड़का चेरुकुपल्ली गांव के एक दूरदराज इलाके में मृत पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वेंकटेश्वर रेड्डी ने मृतक की बहन को प्यार का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया था, जिसका लड़के ने विरोध किया था। पुलिस के मुताबिक, यौन उत्पीड़न का विरोध करने के कारण ही उसकी हत्या की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को वेंकटेश्वर रेड्डी को पकड़ा और उससे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल, इस मामले में चौथा आरोपी सांबी रेड्डी अभी भी फरार है।

Web Title: Bapatla Accused Venkateswara Reddy sexually assaulted deceased's sister pretext love boy protested four accused burnt her petrol

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे