पत्नी की थायरॉइड की बीमारी पति से नहीं हुई बर्दाश्त, पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: June 4, 2019 08:03 PM2019-06-04T20:03:40+5:302019-06-04T20:03:40+5:30

पिछले हफ्ते शख्स ने महिला को बुरी तरह पीटा, उसके सिर को दीवार पर दे मारा और फिर पहली मंजिल से नीचे सीढ़ियों पर धकेल दिया। नीचे गिरने से महिला बेहोश हो गई। फौरन उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे अस्पताल ले गया जहां अब भी उसका इलाज चल रहा है।

Bangalore: Woman beaten brutally by husband as she was developed thyroid problem | पत्नी की थायरॉइड की बीमारी पति से नहीं हुई बर्दाश्त, पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Highlightsपत्नी की थायरॉइड की बीमारी से आजिज आकर पति ने खोया आपापति की पिटाई से बेहोश हुई महिला, बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया

कर्नाटक के बेंगलुरु से घरेलू हिंसा का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक शख्स को उसकी पत्नी को बेतहाशा पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बैंगलोर मिरर की खबर के मुताबिक, 42 वर्षीय संगीता पिछले 6 महीने से थायरॉइड का इलाज करा रही थीं। पेशे से इलेक्ट्रीशियन महिला का 52 वर्षीय पति उसे तब से प्रताड़ित कर रहा था जब बीमारी का पता चला था।

पिछले हफ्ते शख्स ने महिला को बुरी तरह पीटा, उसके सिर को दीवार पर दे मारा और फिर पहली मंजिल से नीचे सीढ़ियों पर धकेल दिया। नीचे गिरने से महिला बेहोश हो गई। फौरन उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे अस्पताल ले गया जहां अब भी उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने पत्नी का हाथ भी मरोड़ा था और प्लास्टिक के पाइप से उसे पीटा था। कहा जा रहा है महिला का थायरॉइड का शुरुआती इलाज चल रहा था। 

पुलिस ने बताया कि महिला का छोटा बेटा अपने दोस्तों की मदद से बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लाया था। मामला इसलिए सुर्खियों में आ गया क्योंकि यह मेडिको लीगल केस था और अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी थी। महिला को सर और उसके शरीर के अंगों में अंदरूनी चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने दावा किया है कि उसे पति से जान से मारे जाने की धमकी मिल रही थी और इस बारे में वह पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक महिला का पति उस पर शक कर रहा था कि वह दवाइंया खरीदने के बहाने किसी शख्स से संबंध रख पैसे खर्च कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में महिला के बेटे का भी बयान दर्ज किया है और आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Web Title: Bangalore: Woman beaten brutally by husband as she was developed thyroid problem

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे