लाइव न्यूज़ :

बांदाः 53 वर्षीय महिला के घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार, तीनों आरोपियों की उम्र 30 से 45 साल के बीच, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2022 18:26 IST

गिरवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमशंकर शुक्ला ने सोमवार को बताया कि आज सुबह मलेहरा निवादा बस स्टॉप के पास से मातादीन, अखिलेश और निकलेश को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों के खिलाफ रविवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।शराब के नशे में तीनों दीवाल फांदकर उसके घर घुस आये और उसके साथ बलात्कार किया।14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बांदाः बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमशंकर शुक्ला ने सोमवार को बताया कि आज सुबह मलेहरा निवादा बस स्टॉप के पास से मातादीन, अखिलेश और निकलेश को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 53 वर्षीय महिला इन तीनों के खिलाफ रविवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि शनिवार तड़के शराब के नशे में तीनों दीवाल फांदकर उसके घर घुस आये और उसके साथ बलात्कार किया। शुक्ला ने पीड़िता के हवाले से बताया कि घटना के समय पीड़िता घर में अकेले थी, उसके दोनों बेटे दूसरे शहरों में मजदूरी करते हैं जबकि पति दूसरे कमरे में सो रहा था। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों की उम्र 30 से 45 साल के बीच है। तीनों को संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गोंडा में जमीन विवाद के कारण भतीजे ने चाचा की हत्या की

गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह जमीन को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद भतीजे ने गुस्से में कुदाल से काट कर चाचा की कथित रूप से हत्या कर दी। कर्नलगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गनवलिया गांव निवासी भरतराम शुक्ला (56) अपने घर के पास लगी झाड़ियां साफ कर रहे थे, इस बीच उनका सगा भतीजा आकाश शुक्ला ऊर्फ गोलू वहां पहुंचा और उसी जमीन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

आकाश ने गुस्से में अपने चाचा पर कुदाल से प्रहार कर दिया जिससे उनका सिर फट गया। परिजन भरतराम को पहले एक निजी चिकित्सक और बाद में जिला चिकित्सालय ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में आकाश के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने