लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: 26 वर्षीय  शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन अरेस्ट, 15 वर्षीय हिंदू नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2025 17:59 IST

Ballia Crime News: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा अपने गांव में स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल का शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन (26) छात्रा को ट्यूशन भी पढ़ाता था।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक हिंदू नाबालिग छात्रा का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दूसरे समुदाय के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा अपने गांव में स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। इस स्कूल का शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन (26) छात्रा को ट्यूशन भी पढ़ाता था।

पीड़िता गत 21 मई को कोचिंग संस्थान में पढ़ने जा रही थी कि तभी मोहम्मद सलाउद्दीन ने उसका अपहरण कर लिया और उसे लेकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने बस्ती जिले से बुधवार को छात्रा को मुक्त करा लिया तथा आरोपी मोहम्मद सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोहम्मद सलाउद्दीन उसे अगवा कर बस्ती ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसपी ने कहा कि छात्रा के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराएं भी जोड़ी गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो