लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: 100 दिन से 15 वर्षीय किशोरी लापता, हिमाचल प्रदेश ले जाकर 26 वर्षीय प्रीतम यादव ने 3 माह तक किया दुष्कर्म, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2024 13:29 IST

Ballia Crime News: मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने गत 29 अप्रैल को किशोरी को थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे से मुक्त करा लिया।प्रीतम यादव (26) उसे अगवा कर हिमाचल प्रदेश ले गया तथा करीब तीन माह तक उसके साथ बलात्कार किया। 376 (2) (दुष्कर्म) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा लगा दी है।

Ballia Crime News: बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर हिमाचल प्रदेश ले जाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी गत 29 जनवरी को लापता हो गई। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने गत 29 अप्रैल को किशोरी को थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे से मुक्त करा लिया। एसपी ने बताया कि किशोरी द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, नेपाल के परसा जिले के वार्ड प्रहरी थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव का प्रीतम यादव (26) उसे अगवा कर हिमाचल प्रदेश ले गया तथा करीब तीन माह तक उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण) और 376 (2) (दुष्कर्म) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा लगा दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रीतम को सोमवार को थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे से गिरफ्तार कर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो