लाइव न्यूज़ :

14 वर्षीय लड़की से पड़ोसी ने किया बलात्कार, आरोपी की मां ने निजी अस्पताल में बच्ची का गर्भपात कराया, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 15:52 IST

उत्तर प्रदेशः रेवती थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग लड़की से कुछ महीने पहले पड़ोसी ने बलात्कार किया था। आरोपी की मां ने मंगलवार को रानीगंज कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में बच्ची का गर्भपात करा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले को लेकर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।आरोपी बुधवार रात से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 14 वर्षीय लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया और बाद में उसकी मां ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले को लेकर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से कुछ महीने पहले उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। इसके बाद आरोपी की मां ने मंगलवार को रानीगंज कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में बच्ची का गर्भपात करा दिया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पिता से मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी बुधवार रात से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पंजाब के लुधियाना शहर में एक लड़की का शव बरामद

पंजाब के लुधियाना शहर की बाहरी सीमा पर ग्रीन सिटी कॉलोनी के निकट एक खेत में बृहस्पतिवार को एक लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की की गर्दन पर चोट के निशान है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तुषार गुप्ता ने बताया कि यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा थी और वह बुधवार से लापता थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बांदा में युवती की गला रेतकर हत्या

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में धारदार हथियार से गला रेतकर 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि हरदौली गांव में भोला देवी का शव उसके कमरे में मिला। बुधवार की रात को उसकी हत्या कर दी गई।

एसपी ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि बुधवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने सो रही भोला देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर खोजी कुत्तों और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए भेजा गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

एसपी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, रात में युवती का पिता खेत में सोने के लिए गया था और युवती जिस कमरे में सोई थी, उस कमरे का दरवाजा खुला था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास