लाइव न्यूज़ :

बहराइचः पति की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद दुख में पत्नी ने फांसी लगाई, मौत, मोबाइल पर मैसेज आया- "मेरी जान के दुश्मन मेरे मां बाप हैं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2023 19:48 IST

उत्तर प्रदेशः थाना प्रभारी अनुज त्रिपाठी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या से पूर्व पत्नी के मोबाइल पर मैसेज भेजा था जिसमें उसने अपने परिवार को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की छानबीन कर रही है।भागीरथपुरवा गांव की रहने वाली कविता (21) से हुई थी।घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बहराइचः बहराइच जिले में एक महिला ने अपने पति की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद दुख में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के सोहरियावां गांव निवासी बजरंगी (23) की शादी दो साल पहले बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के भागीरथपुरवा गांव की रहने वाली कविता (21) से हुई थी।

 

उन्होंने बताया कि कविता इन दिनों अपने मायके में थी जहां रविवार को उसके मोबाइल पर पति का मैसेज आया कि "मेरी जान के दुश्मन मेरे मां बाप हैं।" बाद में खबर आई कि बजरंगी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पति की आत्महत्या की खबर मिलने से क्षुब्ध कविता ने रात में ही घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कविता के पिता उमेश प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘हमने अपनी लड़की की शादी सोहरियावां गांव में की थी। वह अपने सास-ससुर से काफी परेशान रहती थी और इसी वजह से मेरे दामाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी खबर मेरी बेटी को हुई तो उसने भी फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।"

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दोनों जगह पहुंचकर पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। थाना प्रभारी अनुज त्रिपाठी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या से पूर्व पत्नी के मोबाइल पर मैसेज भेजा था जिसमें उसने अपने परिवार को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?