युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया यौन शोषण, निकाह के लिए दबाव बनाने लगी तो अग्निपरीक्षा ली, शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगाई और झुलसी

By एस पी सिन्हा | Published: February 3, 2023 06:20 PM2023-02-03T18:20:46+5:302023-02-03T18:21:59+5:30

बिहारः पीड़िता ने प्रेमी के परिजनों को इसकी जानकारी दी तो निकाह के लिए उससे 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी।

Bagaha young man sexually abused girl ensnaring her love trap pressuring her marriage then took fire test sprinkled kerosene body her scorched | युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया यौन शोषण, निकाह के लिए दबाव बनाने लगी तो अग्निपरीक्षा ली, शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगाई और झुलसी

युवती ने अपने शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा ली। जिससे वह झुलस गई।

Highlightsयुवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसका यौन शोषण किया।युवती ने महिला थाने में प्रेमी सहित चार के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने अपने शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा ली। जिससे वह झुलस गई।

पटनाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिला(बगहा) के रामनगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी के द्वारा यौन शोषण के बाद निकाह के लिए प्रेमिका की अग्निपरीक्षा लिये जान का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसका यौन शोषण किया।

 

जब युवती निकाह के लिए दबाव बनाने लगी तो प्रेमी ने उसकी अग्निपरीक्षा ली। उसकी बातों में आकर वह बुधवार को अपने शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली, जिसमें वह झुलस गई। इसकी जानकारी हुई तो उससे प्रेमी ने निकाह करने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि पीड़िता ने प्रेमी के परिजनों को इसकी जानकारी दी तो निकाह के लिए उससे 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी।

मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित युवती ने महिला थाने में प्रेमी सहित चार के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शाहरुख खान उर्फ अभिषेक (22 साल) दो साल से झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। इस बीच वह उससे निकाह करने का आश्वासन देते रहा।

युवती ने कुछ दिन पहले जब उसने निकाह की बात कही तो शाहरुख खान ने उसको अग्नि परीक्षा देने की बात कही। इसपर उसने पूछा कि अगर वह अग्निपरीक्षा के दौरान जल जाती है तो निकाह करेगा। युवक की बातों पर विश्वास कर युवती ने अपने शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा ली। जिससे वह झुलस गई।

इसकी जानकारी के बाद शाहरुख खान ने निकाह करने से इन्कार कर दिया और युवती से मारपीट भी की और उसे घर से भगा दिया। इस मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। नामजद अभियुक्त घर छोड़ फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

Web Title: Bagaha young man sexually abused girl ensnaring her love trap pressuring her marriage then took fire test sprinkled kerosene body her scorched

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे