लाइव न्यूज़ :

22 साल की पुत्री और प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, माता-पिता, दो भाइयों को फांसी की सजा

By भाषा | Updated: September 23, 2022 19:11 IST

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 14 मई 2017 को वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरैना गांव के निवासी पप्पू सिंह ने गांव के रहने वाले किशनपाल, उसकी पत्नी जलधारा और बेटों विजय पाल, रामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू सिंह के पुत्र गोविंद (24 वर्ष) तथा किशनलाल की पुत्री (22 वर्ष) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।गोविंद और आशा के परिजन ने उन्हें मिलने के लिए मना किया था। गांव बुलाया और बातचीत के दौरान पीछे से गोविंद के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया।

बदायूंः बदायूं जिले की एक अदालत ने झूी शान की खातिर हत्या के एक मामले में लड़की के माता-पिता और उनके दो बेटों को फांसी की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 14 मई 2017 को वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरैना गांव के निवासी पप्पू सिंह ने गांव के रहने वाले किशनपाल, उसकी पत्नी जलधारा और बेटों विजय पाल, रामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

चारों पर आरोप था कि उन्होंने प्रेम संबंधों के चलते पप्पू सिंह के पुत्र गोविंद (24 वर्ष) तथा किशनलाल की पुत्री (22 वर्ष) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। अभियोजन के मुताबिक, गोविंद और आशा के परिजन ने उन्हें मिलने के लिए मना किया था। दबाव बढ़ने पर दोनों दिल्ली चले गए थे।

फिर किशनलाल ने शादी का झांसा देकर उन्हें वापस गांव बुलाया और बातचीत के दौरान पीछे से गोविंद के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। जब आशा ने उसे बचाने की कोशिश तो चारों ने मिलकर उसे भी कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला।

पुलिस ने किशनलाल को वारदात के दिन जबकि बाकी तीन आरोपियों को दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। जिला न्यायधीश पंकज अग्रवाल ने शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों को सुनने के बाद विजयपाल, रामवीर, किशनपाल और उसकी पत्नी जलधारा को फांसी की सजा सुनाई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला