लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ः मां सरोज यादव ने 6 साल की बेटी की गला गला घोंटकर हत्या की, 3 साल के बेटे को गंभीर रूप से किया घायल, क्यों उठाया कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2025 19:51 IST

Azamgarh: पुलिस ने बताया कि उसके घायल बेटे का इलाज आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के अनुसार सरोज के पति पेशे से चालक सुनील यादव लखनऊ में रहते हैं। सुनील अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए करीब 20 दिन पहले अपने पैतृक गांव लौटे थे। सोमवार शाम को सरोज ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को पीटना शुरू कर दिया।

Azamgarh:उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक महिला ने अपनी छह साल की बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने तीन साल के बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद आरोपी सरोज यादव को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके घायल बेटे का इलाज आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आजमगढ़-नगर के अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के अनुसार सरोज के पति पेशे से चालक सुनील यादव लखनऊ में रहते हैं। सुनील अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए करीब 20 दिन पहले अपने पैतृक गांव लौटे थे। सोमवार शाम को सरोज ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को पीटना शुरू कर दिया।

जब सुनील ने बीच-बचाव कर उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर फांसी लगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर आत्महत्या के प्रयास को रोका। बाद में उस रात सरोज ने कथित तौर पर अपनी बेटी शानवी उर्फ किट्टू की पिटाई की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उसने अपने बेटे कार्तिक उर्फ शीनू पर भी हमला किया और उसका भी गला घोंटने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मेहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शानवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला के ससुर जियालाल यादव ने मेहनगर थाने में औपचारिक रूप से इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशAzamgarh Police of Uttar Pradeshहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो