लाइव न्यूज़ :

अयोध्याः घर में घुसे और चाकू से हमला कर पांच माह की गर्भवती शिक्षिका सुप्रिया वर्मा की हत्या, पति और मां के साथ रहती थीं, जानें क्या था कसूर

By भाषा | Updated: June 1, 2022 23:09 IST

अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में पठानपुर अतरौली की शिक्षिका सुप्रिया वर्मा (35) अपने पति एवं मां के साथ अयोध्या में रहती थीं। वह अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील के अस्करनपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपति उमेश वर्मा भी सरकारी शिक्षक हैं। बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ।फैजाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अयोध्याः अयोध्या में कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरम कॉलोनी में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने पांच माह की गर्भवती शिक्षिका की धारदार चाकू से वारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि दोपहर को बदमाश उसके घर में घुसे और चाकुओं से उसपर हमला कर दिया।

उनके अनुसार पुलिस ने घटना की जांच करने के लिए टीम गठित कर दी हैं। सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में पठानपुर अतरौली की शिक्षिका सुप्रिया वर्मा (35) अपने पति एवं मां के साथ अयोध्या में रहती थीं। वह अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील के अस्करनपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती थीं।

उनके पति उमेश वर्मा भी सरकारी शिक्षक हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार बुधवार को करीब 11 बजे उमेश अपने रिश्तेदार के घर गये थे, जो उसी मोहल्ले में है। उस समय सुप्रिया घर में अकेली थी। पुलिस के मुताबिक इसी बीच सुप्रिया के पिता के दोस्त अनुराग प्रजापति जब पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ।

उन्होंने उनके पति को फोन किया। इस दौरान उसकी मां और पति घर पहुंचे और जब दरवाजा खोला गया तो देखा कि सुप्रिया खून से लथपथ पड़ी थी और उन्हें तुरंत फैजाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुददे पर सरकार को घेरा । उन्होंने ट्वीट किया,''अयोध्या में दिनदहाड़े गर्भवती शिक्षिका की चाकुओं से गोदकर की गयी हत्या का समाचार दुखद है।श्रद्धांजलि!अयोध्या में जगह-जगह सुरक्षा बलों की उपस्थिति के बाद भी ऐसी हत्या,शासन-प्रशासन को अपराधियों की खुली चुनौती है। भाजपा के राज में शिक्षक सरकार और अपराधियों दोनों के निशाने पर हैं।’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारअयोध्याहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला