लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः शौच करने खेत में गई विवाहिता के साथ दो दरींदों ने की दरिंदगी, मौके से फरार, प्राथमिकी दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2022 17:10 IST

बिहार में औरंगाबाद जिले के गोह स्थित उपहारा थाना क्षेत्र का मामला है. पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने महिला के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए.

Open in App
ठळक मुद्दे सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगा है. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

पटनाः बिहार में औरंगाबाद जिले के गोह स्थित उपहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. इस वरदात का अंजाम उसवक्त दिया गया जाब विवाहिता शौच के लिए घर से निकली थी.

 

यहां पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने महिला के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए. सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि देर शाम पीड़ित महिला शौच के लिए घर से खेतों की तरफ गई थी. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के ही दिनेश कुमार और अशोक कुमार ने उसे दबोच लिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता बदमाशों से रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन दोनों को उस पर दया नहीं आई.

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. इधर, महिला के कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला की हालत देखकर दंग रह गए. ग्रामीणों ने किसी तरह से महिला को उसके घर पहुंचाया. जानकारी के अनुसार वारदात वाले दिन महिला का पति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था.

वहीं महिला की सास भी अपने एक संबंधी के घर गई हुई थी. सुबह जब पीड़िता की सास वापस घर लौटी तो उसने सास को अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद दोनो थाने जाकर पुलिस को आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की. महिला के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

घटना के बाद से दोनों आरोपी गांव छोडकर फरार बताए जा रहे हैं. इस संबंध में उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया की महिला को मेडिकल जांच के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला